
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के आसपास सक्रिय प्रेरित चक्रवातों का असर दिखना शुरू हो गया है। खासतौर पर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में इसका सबसे पहले प्रभाव देखने को मिला। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालाघाट में 24.0 एमएम बारिश हुई और जबलपुर समेत तीन से अधिक जिलों में जोरदार हवाएं चली।
वहीं प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन यहां गुना समेत छह जिलो में तेज हवाएं चलीं। आसमान पर बादलों की आवाजाही की वजह से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिन के अधिकतम तापमान नीचे आए। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहा।
मौसम केंद्र ने गुरुवार के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कहीं ओले गिरेंगे, कहीं आंधी-तूफान आएगा। तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सिवनी, मंडला, बालाघाट में ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
भोपाल, विदिशा, ग्वालियर राजगढ़ समेत 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटें की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं अलीराजपुर, झाबुआ, धार इंदौर, उज्जैन समेत 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवाएं चलेंगी।
प्रदेश के मौसम को पांच सिस्टम इस वक्त प्रभावित कर रहे हैं। प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। एक ट्रफ दक्षिण-पूर्व राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर चक्रवात सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
एक ट्रफ मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर मराठवाड़ा और विदर्भ होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुज रही है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में उत्तर अक्षांशा के उत्तर में बना हुआ है । उक्त सिस्टम की वजह से 21 मार्च तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
यह भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत
शहर अधिकतम -- न्यूनतम
भोपाल -- 35.4 -- 16.6
इंदौर -- 34.5 -- 15.2
ग्वालियर -- 35.7 -- 19.3
जबलपुर -- 35.6 -- 20.0
नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में