• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: प्रदेश के कई इलाकों में छाने लगे बादल, इन 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

MP Weather News उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। साथ ही वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस वजह से उत्तर भारत से...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 08:30:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Feb 2024 04:30:20 PM (IST)
Weather of MP: प्रदेश के कई इलाकों में छाने लगे बादल, इन 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
अभी पांच-छह दिनों तक कड़ाके की ठंड से रहेगी राहत

HighLights

  1. अभी पांच-छह दिनों तक कड़ाके की ठंड से रहेगी राहत
  2. उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के आसार
  3. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। हवाओं के साथ नमी आने की वजह से पूरे प्रदेश में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण दिन में तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात का तापमान बढ़ने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड से राहत

राजधानी भोपाल में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो मंगलवार के न्यूनतम तापमान की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। तीन फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से अभी पांच-छह दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत बने रहने के आसार हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी बना हुआ है।

बादल छा गए

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने की वजह से लगभग पूरे प्रदेश में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा गए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बूंदाबांदी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। साथ ही वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस वजह से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से पांच-छह फरवरी तक ठंड से राहत बनी रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।