• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार

MP Weather: लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस ताप...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 07:29:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 07:29:54 AM (IST)
MP Weather Update: कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार
एमपी में बदल रहा मौसम

HighLights

  1. कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है
  2. सबसे कम तापमान मंदसौर में दर्ज
  3. मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरे छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड किया गया।

तीन-चार दिन तक ऐसे रहेंगे मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम स्तर को कोहरा छा सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व ईरान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ठंड की संभावना नहीं

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने से फिलहाल कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर तीन दिन बाद रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। साथ ही ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: देशभर में प्रचंड ठंड का कहर! IMD ने जारी की बारिश और शीतलहर की चेतावनी