• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

Weather Update: पहाड़ों पर एक बार फिर हो सकती है बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाके में घट रही सर्दी

फरवरी का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। ज्यादातर इलाकों में दिन के समय अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वहीं पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी और बारिश हो ने की संभावना है।

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 06:51:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 07:31:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Weather Update: पहाड़ों पर एक बार फिर हो सकती है बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाके में घट रही सर्दी
धीरे-धीरे बदल रहा मौसम

HighLights

  1. दिल्ली एनसीआर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत
  2. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी
  3. अगले 10-15 दिनों में धीरे-धीर कम हो जाएगी मैदानी क्षेत्र में ठंड

डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। मैदानी राज्यों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन इसके दिन के समय कड़ाके की धूप होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और अन्य कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को राहत

मौसम बदलने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो, शनिवार 7 फरवरी को दिल्ली में ज्यादातर मौसम साफ ही रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड में कमी आएगी। वहीं अगले 2 दिनों में आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले 10-15 दिनों में ठंड धीरे-धीरे कम हो जाएगी।


पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आनेवाले 9-11 दिसंबर के बीच एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं 8 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

जबकि उत्तराखंड में 7-8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। यहां भी 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में हालहीं में बारिश और बर्फबारी हुई है। उन इलाको में एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिन में राहत, रात में कड़ाके की ठंड

बिहार में बदल रहा मौसम

बिहार में फिलहाल लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। दिन के समय धूप निकल रहा है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ी हुई हैं। IMD के अनुसार फिलहाल इन इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में तापमान बढ़ेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।