• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, गिरेंगे ओले, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

MP Weather News Today 25 फरवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। तापमान में गिरावट...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 09:48:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Feb 2024 09:48:56 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, गिरेंगे ओले, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
25 को अधिकतर जिलों में वर्षा के आसार, ओले भी गिर सकते हैं

HighLights

  1. 25 को अधिकतर जिलों में वर्षा के आसार, ओले भी गिर सकते हैं
  2. ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में हुई वर्षा
  3. पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हुई।

ओले भी गिर सकते हैं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल बने रहने एवं ऊपरी स्तर पर हवा का रुख उत्तरी होने के कारण पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे तपिश से राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद 25 फरवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है। मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनी हुई है। इसमें 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा ऊंचाई के स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है। वातावरण में नमी रहने के कारण उत्तर प्रदेश से लगे जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला अभी बना रहेगा