• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मप्र में 16 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट

MP Weather News: मध्य प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 13 Mar 2024 09:27:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Mar 2024 11:41:49 PM (IST)
Weather of MP: मप्र में 16 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट
मप्र में 16 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

HighLights

  1. मप्र में 16 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
  2. भोपाल, जबलपुर, रीवा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
  3. नर्मदापुरम, भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभव

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

16 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला एवं सिवनी में दर्ज किया गया।


तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। प्रदेश में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की आवृति कम है। इस वजह से इस मौसम प्रणाली का मध्य प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना कम है। इसके चलते शुक्रवार तक मौसम का मिजाज शुष्क ही बने रहने के आसार हैं। शनिवार से प्रदेश में विपरीत दिशा की हवाओं का आपसी संयोजन होने के संकेत मिले हैं।

18 मार्च तक खराब रह सकता है मौसम

बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नम हवाओं का शुष्क हवाओं से टकराव के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। इस दौरान नर्मदापुरम, भोपाल संभाग में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार बन सकते हैं। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक खराब रह सकता है।