• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Updates: आज से कुछ नर्म पड़ेंगे गर्मी के तेवर, नौ शहरों में चली लू, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 30 May 2024 09:19:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 12:09:48 PM (IST)
MP Weather Updates: आज से कुछ नर्म पड़ेंगे गर्मी के तेवर, नौ शहरों में चली लू, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से अधिकतम तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है।

HighLights

  1. 19 शहरों में तापमान 44 से 48.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा
  2. पारा 48.2 रिकॉर्ड किया गया
  3. राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के छठे दिन गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। नौ शहर लू की चपेट में रहे। 19 शहरों में दिन का तापमान 44 से 48.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गर्मी और लू से प्रदेश में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई।

#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल में गर्मी और हीटवेव जारी है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। pic.twitter.com/ffdUaE6Tcy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2024

हालांकि हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में गुरुवार से तापमान में गिरावट भी हुई, जिसके चलते दक्षिणी भाग के शहरों में लू से राहत बनी रही।


#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: IMD मौसम विज्ञानी प्रकाश ढोले ने बताया, "पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान सीधी में 48.2 डिग्री और खजुराहो में 47 डिग्री दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में तीव्र लू रिकॉर्ड की गई है... जम्मू में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है साथ ही उत्तर प्रदेश… pic.twitter.com/8Z8g9A6Iv1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2024

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से अधिकतम तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात के साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

naidunia_image

भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालांकि अब हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी होने लगा है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी भी आने लगी है। इस वजह से तापमान में मामूली गिरावट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।