• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 16 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पारा, 18 नवंबर के बाद चक्रवाती तूफान के असर से बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे गिरा। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी है, वहीं चक्रवात के कारण 18 नवंबर के बाद बारिश के आसार हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 10:07:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 10:07:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में 16 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पारा, 18 नवंबर के बाद चक्रवाती तूफान के असर से बरसेंगे बादल
MP में 16 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पारा आया। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. एमपी के 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे।
  2. 11.5 डिग्री तापमान के साथ कटनी का करौंदी सबसे ठंडा।
  3. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी सर्द हवाएं।

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड अब धीरे-धीरे कंपकंपी में बदलने लगी है। सूरज ढलते ही हवाओं में घुली सिहरन सुबह तक लोगों को गर्म कपड़ों में दुबकने पर मजबूर कर रही है। आलम यह है कि प्रदेश के 16 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है।

इंदौर में तापमान 12 डिग्री से भी नीचे चला गया, जिससे यह राज्य का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। कड़ाके की इस ठंड के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है और जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश यानी 'मावठा' गिरने के आसार बन रहे हैं।


बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, 18 नवंबर के बाद बारिश के आसार

  • मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 17 नवंबर तक यह सिस्टम पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 'सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म' यानी प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
  • हालांकि, अगले दो से तीन दिनों में इसकी दिशा और तीव्रता की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी, लेकिन इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों पर पड़ना तय माना जा रहा है। इसी मौसमी हलचल के चलते 18 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है।

पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, करौंदी सबसे ठंडा

  • उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की तरफ सर्द हवाओं का रुख मोड़ दिया है। उधर, राजस्थान में भी चक्रवाती असर से हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिसकी ठंडक मध्य प्रदेश तक पहुंच रही है। बीती रात कटनी जिले का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इसके बाद 11.8 डिग्री के साथ इंदौर दूसरे नंबर पर रहा। अन्य शहरों की बात करें तो छिंदवाड़ा में 12.2, कल्याणपुर में 12.3, अमरकंटक में 12.4, रायसेन में 12.5 और दमोह में पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी और मलाजखंड में रात का तापमान 13.2 डिग्री, नौगांव में 13.4 और उमरिया में 13.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में पारा 14 डिग्री रहा, जबकि उज्जैन में 14.5 और रीवा में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दूसरे पखवाड़े में और तीखे होंगे ठंड के तेवर

  • अगर पिछले एक दशक के मौसम के मिजाज को देखें, तो नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड हमेशा अपने तीखे तेवर दिखाती है। बीते 10 सालों में से 9 बार 15 नवंबर के बाद प्रदेश में तेज सर्दी पड़ी है और इस बार भी यही ट्रेंड दोहराया जा रहा है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल अंचल में, जहां उत्तरी हवाएं बिना किसी रुकावट के सीधे प्रवेश करती हैं, वहां पारा तेजी से नीचे गिरेगा।
  • पुराने रिकॉर्ड देखें तो ग्वालियर में दशकों पहले नवंबर की रात में पारा 3 डिग्री तक गिर चुका है, जबकि उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा तीसरे और चौथे सप्ताह में नए सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, 13 दिसंबर को पूरे करेंगे 3 साल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।