• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। हालांकि लोगों को इससे राहत मिलने वाली है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 07:43:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 07:48:54 AM (IST)
MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान
MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

HighLights

  1. प्रदेश के उत्तर पूर्वी जिलों में गरज-चमक व बारिश के आसार
  2. दिन में सीधी और रात में उमरिया सबसे गर्म रहा
  3. अगले 24 घंटों में करीब दो डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने समूचे प्रदेश को झुलसा रखा है। बुधवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। वहीं उमरिया में सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहने से रात गर्म रही। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है, न्यूनतम तापमान भी यहां 22 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल को कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने के आसार जताए हैं। प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के आसपास प्रेरित चक्रवात और प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। जिस कारण कई जिलों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला नजर आया।


इन जगहों पर चली तेज हवाएं

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढ़ुर्णा में तेज हवाएं चलीं। वहीं टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और छिंदवाड़ा में हीट वेव के हालात रहे।

यह भी पढ़ें- गर्मी इस साल बनाएगी नया रिकॉर्ड, जानें क्या है 'सुपर अल नीनो', भारत के लिए क्यों खतरनाक है यह 'क्लाइमेट विलेन'?

प्रदेश के इन इलाकों में 43 डिग्री रहा पारा

शहर -- अधिकतम तापमान

सीधी -- 43.8

खजुराहो -- 43.4

रायसेन -- 43.6

खंडवा -- 43.1

खरगोन -- 43.0

नरसिंहपुर -- 43.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

भोपाल -- 43.7 -- 25.2

इंदौर -- 40.1 -- 23.5

ग्वालियर -- 39.4 -- 25.2

जबलपुर -- 40.8 -- 28.4

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)