MPPSC ADPO Exam: भोपाल में 7 हजार परीक्षार्थियों के लिए 19 सेंटर तैयार, दोपहर 12 बजे से पेपर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को किया जाएगा। भोपाल में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 08:31:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 08:31:23 AM (IST)
फाइल फोटो।HighLights
- आज होगी एमपीपीएससी एडीपीओ परीक्षा
- 15 सरकारी, 4 निजी स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र
- दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी परीक्षा की टाइमिंग
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को किया जाएगा।
इसके लिए राजधानी में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 सरकारी और 4 निजी स्कूल व कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
7 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
परीक्षा में करीब सात हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय उमावि अरेरा कॉलेज,राजा भोज स्कूल, भेल कॉलेज सहित अन्य स्कूल व कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं।