• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुफ्ती अब्दुल रज्जाक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया सुपुर्द ए खाक

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मुफ्ती अब्दुल रज्जाक साहब के रूप में देश ने आज एक सच्चा सेवक खो दिया।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 27 May 2021 04:55:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 May 2021 04:55:57 PM (IST)
मुफ्ती अब्दुल रज्जाक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया सुपुर्द ए खाक

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर मुफ्ती व जमीअत उलमा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वत्रंता सेनानी अब्दुल रज्जाक को गुरुवार दोपहर 1.15 बजे भोपाल टॉकीज के पास वाले बड़े बाग से लगा छोटा बाग क्रबस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अब्दुल रज्जाक तर्जुमे वाली मस्जिद संस्थापक थे, इसलिए उनका शव अंतिम दर्शन के लिए तर्जुमे वाली मस्जिद में रखा गया। मस्जिद में उनके जानजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जनाजा कब्रस्तान के लिए रवाना हुआ। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे में उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए इकबाल मैदान पर रखा जाना था। यह सूचना मिलते ही इकबाल मैदान पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोग एकत्रित हो गए। कलेक्टर अविनाश लवानिया व डीआइजी इरशाद वली ने लोगों को घरों में रहने की अपील की। इसके बाद तर्जुमे वाली मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल रज्जाक का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके निधन पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मुफ्ती अब्दुल रज्जाक साहब के रूप में देश ने आज एक सच्चा सेवक खो दिया। राष्ट्र सेवा एवं समाज केउत्थान के कार्यों के लिए वे सदैव याद किए जाएगे। विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं जमीअत उलमा मप्र के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद हारून ने मुफ्ती अब्दुल रज्जाक के निधन को मप्र के लिए क्षति बताया है। बता दें मुफ्ती अब्दुल रज्जाक का बुधवार रात निधन हो गया था। वो 95 साल के थे। वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल यह थे।