• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्योहारों को लेकर भोपाल नगर निगम अलर्ट, पटाखा बाजारों में तैनात रहेंगी दमकलें, छठ के लिए 54 घाटों पर सफाई

दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने के खतरे और छठ पूजा पर घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां कर ली हैं।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 04:55:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 04:55:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
त्योहारों को लेकर भोपाल नगर निगम अलर्ट, पटाखा बाजारों में तैनात रहेंगी दमकलें, छठ के लिए 54 घाटों पर सफाई
दीवाली से छठ तक निगम का मेगा प्लान।

HighLights

  1. दीवाली से छठ तक निगम का मेगा प्लान
  2. महापौर मालती राय ने ली समीक्षा बैठक
  3. रोशनी और पेयजल के पुख्ता इंतजाम

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने के खतरे और छठ पूजा पर घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां कर ली हैं। निगम द्वारा छठ पूजन के लिए शहरभर में 54 घाटों पर व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।

महापौर मालती राय और निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व को देखते हुए निगम मुख्यालय अटल भवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

पटाखा बाजारों में तैनात रहेगा दमकल अमला

दीपावली के दौरान पटाखा बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ आगजनी के खतरे को देखते हुए नौ, 10 और 11 नवंबर को बाजारों में दमकल वाहन और निगम का अमला तैनात रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त दमकल, दो पानी के टैंकर और एक सीवेज टैंकर भी तैयार रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।


मंदिरों के आसपास सजावट, कांजी हाउस में गोवर्धन पूजा

वहीं, दीपावली पर शहर के मंदिरों के आसपास भी निगम सजावट और सफाई कराएगा। मंदिरों के सामने सफाई के बाद चूने से आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। नौ नवंबर सुबह नौ बजे शाहजहांनाबाद स्थित कांजी हाउस में गोवर्धन पूजा होगी, जिसके लिए नगर निगम स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर के एमआर-12 कैलोदहाला पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की तैयारी, तीन टेंडर आए

54 घाटों पर छठ की तैयारी

दीपावली के बाद निगम का फोकस छठ पूजा की व्यवस्थाओं पर रहेगा। 15 और 16 नवंबर को शहर के 54 घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इससे पहले सभी घाटों की सफाई कराई जाएगी। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था होगी। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग का इंतजाम भी किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।