• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की 68 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी आटोमैटिक, अब खुद होंगी चालू-बंद; बिजली बिल में होगी भारी बचत

भोपाल की स्ट्रीट लाइटें अब मैनुअल के बजाय आटोमैटिक तरीके से चालू और बंद होंगी। नगर निगम करीब 300 सीसीएमएस (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) ...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 07:20:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 07:20:53 PM (IST)
भोपाल की 68 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी आटोमैटिक, अब खुद होंगी चालू-बंद; बिजली बिल में होगी भारी बचत
भोपाल की 68 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी आटोमैटिक

HighLights

  1. 300 सीसीएमएस पैनल लगाकर आटोमैटिक होंगी स्ट्रीट लाइटें
  2. ऑटोमैटिक सिस्टम से होगी 15 प्रतिशत तक बिजली की बचत
  3. नए कंट्रोल सिस्टम से स्ट्रीट लाइट बिजली चोरी पर लगेगी रोक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर की स्ट्रीट लाइटें अब मैनुअल के बजाय आटोमैटिक तरीके से चालू और बंद होंगी। नगर निगम करीब 300 सीसीएमएस (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) लगाने की तैयारी कर रहा है। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सीसीएमएस लगने के बाद स्ट्रीट लाइटें निर्धारित समय के अनुसार अपने आप संचालित होंगी। इससे संचालन व्यवस्था व्यवस्थित होने के साथ करीब 15 प्रतिशत तक बिजली की बचत होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस सिस्टम से स्ट्रीट लाइट के नेटवर्क में होने वाली बिजली चोरी का भी पता लगाया जा सकेगा।


शहर में स्ट्रीट लाइटों की मौजूदा स्थिति और ट्रायल

निगम के अनुसार, शहर में करीब 68 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं, जिनमें से 48 हजार नगर निगम की हैं और 20 हजार स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई थीं। स्मार्ट सिटी की सभी लाइटें पहले से ही सीसीएमएस से जुड़ी हुई हैं, जबकि निगम ने पूर्व में शहर के कुछ क्षेत्रों में करीब 100 सीसीएमएस पैनल लगाकर ट्रायल भी किया है, जिससे करीब 10 हजार लाइटों को जोड़ा गया है।

ट्रायल के बाद बिजली बिलों के विश्लेषण में करीब 15 प्रतिशत मासिक बचत सामने आई। अब निगम करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर 300 नए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम लगाएगा, जिससे शेष सभी स्ट्रीट लाइटों को जोड़ा जाएगा।

मैनुअल प्रक्रिया से होने वाला नुकसान और समाधान

अभी स्ट्रीट लाइटों को मैनुअल तरीके से चालू और बंद किया जाता है। शाम करीब पांच बजे से लाइटें चालू करने की प्रक्रिया शुरू होती है और पूरे शहर की लाइटें शाम सात बजे तक जल पाती हैं। इसी तरह सुबह लाइटें बंद करने में भी करीब दो घंटे लग जाते हैं। इससे करीब 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बिजली की खपत होती है। सीसीएमएस से शाम करीब 6:30 बजे लाइटें एक साथ आटोमैटिक रूप से चालू की जा सकेंगी।

लोड मॉनिटरिंग और बिजली चोरी पर अंकुश

करीब 20 किलोवाट लोड क्षमता वाले एक सीसीएमएस पर लगभग 15 किलोवाट तक का लोड दिया जाएगा। एक पैनल से करीब 100 स्ट्रीट लाइटों को नियंत्रित और मानिटर किया जा सकेगा। किसी क्षेत्र में निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत होने पर सिस्टम के जरिए इसका पता चल सकेगा। निगम का मानना है कि लोड बढ़ने की स्थिति में यह संकेत मिल जाएगा कि कहीं बिजली का अनधिकृत उपयोग या चोरी तो नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 76 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों का मानदेय 2030-31 तक मंजूर, कैबिनेट का बड़ा फैसला

स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमैटिक रूप से चालू-बंद करने के लिए सीसीएमएस लगाने की योजना है। इससे पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटें निर्धारित समय पर आटोमैटिक तरीके से चालू-बंद हो सकेंगी। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की निगरानी भी आसान हो सकेगी। - अक्षय तेम्रवाल, अपर आयुक्त, नगर निगम