• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'मेरा दामाद ड्रग्स का आदी है...', ट्विशा शर्मा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

भोपाल में छह महीने पहले ब्याही गई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब गहराता जा रहा है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 18 May 2026 04:31:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 04:31:58 PM (IST)
'मेरा दामाद ड्रग्स का आदी है...', ट्विशा शर्मा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
पिता ने की दिल्ली-AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग।

HighLights

  1. भोपाल में शादी के 6 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत
  2. पिता ने की दिल्ली-AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
  3. मौत के बाद पिता ने बेटी पर लगे आरोपों को किया खारिज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में छह महीने पहले ब्याही गई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब गहराता जा रहा है। मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले को दबाने की आशंका जताते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कराने की गुहार लगाई है।

शव सड़ने से पहले दिल्ली एम्स ले जाने की मांग

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस जांच और स्थानीय स्तर पर हुई शुरुआती कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भावुक पिता ने मांग की कि उनकी बेटी का शव पूरी तरह क्षतिग्रस्त या सड़ने से पहले तत्काल दिल्ली एम्स भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थान में दोबारा होने वाले पोस्टमार्टम से ही मौत की असली और निष्पक्ष वजह सामने आ सकेगी।


नवनिधि शर्मा ने अंदेशा जताया है कि उनके रसूखदार दामाद और ससुराल वालों ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर सबूतों और मामले को रफा-दफा करने या दबाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- देवास‍ जिले में हादसे के बाद पटाखा बनाने और बेचने वाली 15 दुकानें और गोदाम सील, नहीं मिले सुरक्षा के सही इंतजाम

दामाद पर ड्रग्स के आदी होने का आरोप, बेटी का किया बचाव

ससुराल पक्ष द्वारा मृतका ट्विशा पर लगाए गए नशीले पदार्थों के सेवन के आरोपों को उनके पिता ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का बचाव करते हुए उल्टे दामाद पर ही तीखा हमला बोला।

मेरी बेटी किसी भी तरह के नशे में संलिप्त नहीं थी। इसके विपरीत, मेरा दामाद खुद गंभीर रूप से ड्रग्स का आदी (Drug Addict) है। पुलिस को गुमराह करने के बजाय दामाद के खिलाफ नशीले पदार्थों के सेवन और उसकी अवैध उपलब्धता को लेकर कड़ा मामला दर्ज किया जाना चाहिए।