• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naidunia Navdunia Forum inaugural session: सीएम शिवराज ने कहा- मध्‍य प्रदेश में बदली सिंचाई, बिजली, सड़कों की तस्‍वीर, पढ़ें पूरा संबोधन

Naidunia Navdunia Forum: मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है। 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई कर रहे हैं। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ा है। आज ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Oct 2023 11:28:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Oct 2023 06:57:16 PM (IST)
Naidunia Navdunia Forum inaugural session: सीएम शिवराज ने कहा- मध्‍य प्रदेश में बदली सिंचाई, बिजली, सड़कों की तस्‍वीर, पढ़ें पूरा संबोधन
मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है। 47 लाख हेक्टर में सिचाई कर रहे हैं। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ा है।

HighLights

  1. हम बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे। बुनियादी सुविधाएं हम पुख्ता करवा रहे हैं।
  2. हमने सिंचाई की बेहतर व्यवस्था की है।
  3. बुनियादी सुविधाओं की कमी थी प्रदेश में सिंचाई के बाद परिवर्तन आया।

Naidunia Navdunia Forum: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नईदुनिया नवदुनिया फोरम कार्यक्रम में पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जागरण नवदुनिया की टीम का स्वागत करता हूं। जागरण ऐसा समूह है जो खबरें ही नहीं देता ऐसे कार्य करता है जिससे जनता जागरूक होती है। आज हमारे पास पैसे की कमी नहीं है।

सीएम शिवराज ने कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे। बुनियादी सुविधाएं हम पुख्ता करवा रहे हैं। हमने सिंचाई की बेहतर व्यवस्था की है। बुनियादी सुविधाओं की कमी थी प्रदेश में सिंचाई के बाद परिवर्तन आया। अनाज का उत्पादन 6 करोड़ मीट्रिक टन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। अर्थव्यवस्था गतिमान हो गई।


मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है। 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई कर रहे हैं। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ा है। आज आज हमारे पास 5000 किलोमीटर तक शानदार सड़कें हैं। मध्यप्रदेश में नक्सलियों का खात्मा किया। सिमी का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया।

सीएम राइज स्कूल बनवाए। जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा संबंधी व्यवस्था की गई है। बिजली का उत्पादन बढ़ाया है। बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की इंडस्ट्रीज ग्रोथ 24% है। मध्यप्रदेश में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राइज स्कूल मध्य प्रदेश की धरती पर बन रहे हैं। सी एम राइज स्कूल में बस सुविधा , प्रयोगशाला , शिक्षण व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार शिक्षा देने का काम किया जाएगा। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। बालाघाट में मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन चमत्कार कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश चमत्कार कर रहा है। रीवा जबलपुर अब कस्बा नहीं यहां बहुत तेज विकास किया जा रहा है। मेरे पास पैसा है इसलिए मैं खर्च करता हूं।

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के जितने मापदंड होते हैं मध्य प्रदेश में उसमें तेजी से काम किया है केवल विकास ही नहीं बल्कि जन कल्याण की भावना के साथ कार्य किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास पैसा है इसलिए काम किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के कारण बहनों का सम्मान बढ़ा है। 1 करोड़ 32 लाख बहनों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। तीन लाख बच्चों को हर महीने स्वरोजगार से जोड़ा है। हर महीने 3 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। महिलाओं को शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लोगों की जिंदगी बनाने का काम किया है। महाकाल लोक बनाया है। सामान्य दिनों में 2 से 3 लाख लोग जाते हैं। महाकाल लोक दर्शन करने डेढ़ से 2 लाख लोग जाते हैं। उज्जैन की पूरी अर्थ व्यवस्था बदल दी। हम हनुमान लोक देवी लोक सहित अन्य बड़े कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी लोक बनाया जा रहा है।

संत रविदास जी का विशाल मंदिर बनाया जा रहा है। रानी दुर्गावती के योगदान पर स्मारक बनाया जा रहा है। श्रद्धा और आस्था का विकास भी कर रहे हैं ताकि हमारी संस्कृति के विकास का प्रभाव हमारी अगली पीढ़ी तक पहुंचे। कहते हुए गर्व है कि हमारी सरकार में भीमा नायक टंट्या मामा जैसे बलिदानी का सम्मान बरकरार रखा है। मुख्यमंत्री आवास योजना बनाई। हर गरीब को छत देंगे। मध्यप्रदेश को नंबर एक तक ले जाना है। रोड मैप बनाया है।

naidunia_image

नईदुनिया के सवाल, सीएम के जवाब

संबोधन के बाद सीएम शिवराज ने नईदुनिया के संपादक सद्गुरु शरण अवस्‍थी के प्रश्‍नों का उत्‍तर दिया। उन्‍होंने कहा कि नर्मदा जी क्षिप्रा में आई जिसे दिग्विजय सिंह ने असंभव बताया था। हम गरीब और किसानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। हमीदिया अस्पताल को बेहतर किया है। बहनों की आय लगभग 10 हजार महीना हो। शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल हमारा विजन है इसलिए अभी 370 सीएम राइज स्कूल बने हैं और 9000 सीएम राइज स्कूल बनाएंगे और गरीब बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के बच्चे उद्योग लगाने में आगे बढ़ रहे हैं हम लघु कुटीर उद्योग को बढ़ावा देंगे। बहन और बेटी के साथ कोई राजनीतिक रिश्ता हो ही नहीं सकता। यह मैं अंतरात्‍मा से कह रहा हूं।

naidunia_image

मैंने सोचा था कि बेटी के जन्म पर उत्सव हो। जब सरकार बनी तो मैंने सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी के जन्म पर भी उत्सव बनाया जाए और जब मैं मुझे मौका मिला सरकार बनाने के लिए तो सबसे पहले बेटियों की शादी की योजना बनाई। आज मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी बिटिया बनी है। आज 956 बेटियां 1000 बेटों पर पैदा हुई है यह गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सेवा करना हमारे इस जिंदगी का हिस्सा है। मैं हमेशा बेटियों और माताओं को देवी मानता हूं।

naidunia_image

कई ऐसी बहनें मिली कि जिनकी जिंदगी बदल गई है उनके प्रति सास का रुख बदल गया। आज बेटियां सम्मान के साथ जी रही हैं। आहार अनुदान योजना बनाई और मां के खाते में पैसे डाले जिससे कुपोषण कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसे कानून बनाएं जिसमें अपराधी डर के कारण अपराध करने से रुके। मध्य प्रदेश में सबसे पहले यह कानून बनाया कि 59 लोगों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पर कहा है कि हम ऐसे कानून बनाएं ताकि अपराधियों को डर रहे। मध्यप्रदेश ने सबसे पहले दुराचारियों को फांसी देने का कानून बनाया।

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं को 30% रिजर्वेशन दिया है ताकि वह अधिक से अधिक संख्या में इस क्षेत्र में आएं। बेटी के साथ रिश्तेदार और परिचितों द्वारा अत्याचार किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की दृष्टिकोण को बदलने के लिए भी जागरूकता लानी होगी। हमने एक झटका में अहाते बंद कर दिए। आरोपितों को जेल भेजा और उनके घरों पर बुलडोजर चलवाए। स्मार्ट फोन में छोटे बच्चों को गलत जानकारी परोसा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की व्यवस्था में भी बहन-बेटी को सम्मान का भाव देने का कार्य करना होगा। सरकार के साथ-साथ हम सभी को इन घटनाओं को रोकने में सहयोग देना होगा।

यह भी पढ़ें:

Naidunia Navdunia Forum 3rd Session: महिला उद्यमियों ने कहा- सशक्‍तीरण के लिए आत्‍म निर्भर होना सीखें नारी

Naidunia Navdunia Forum 5th Session: फिल्‍मकार विवेक अग्निहोत्री बोले-सिनेमा का मतलब एंटरटेनमेंट नहीं

Naidunia Navdunia Forum: देश की एकता अखंडता के लिए वेदांत दर्शन को समझना होगा, राज्‍य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा

Naidunia Navdunia Forum 6th Session: जल्‍द ही खराब फसलों की गणना सैटेलाइट से की जाएगी, पढ़ें कृषि के बदले स्‍वरूप पर नरेंद्र सिंह तोमर ने क्‍या कहा

Naidunia Navdunia Forum 4th Session: अतिथियों ने कहा- एमएसएमई, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा मध्‍य प्रदेश

Naidunia Navdunia Forum: सीएम शिवराज ने कहा- मध्‍य प्रदेश में बदली सिंचाई, बिजली, सड़कों की तस्‍वीर, पढ़ें पूरा संबोधन