भोपाल में SIR के दौरान कटे 71 हजार नाम फिर सूची में जुड़े, 31 अक्टूबर तक BLO करेंगे मतदाताओं की पहचान
भोपाल में अभी करीब तीन लाख 80 हजार से अधिक मतदाताओं की पहचान अभी बाकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, विशेष अभियान के तहत यह काम 31 अक्टूबर तक...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 12:58:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 12:58:01 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का सत्यापन कर नाम जोड़ते हुए बीएलओ। नईदुनिया ।HighLights
- 71 हजार की पहचान कर उनके नाम दोबारा जोड़े जा चुके हैं।
- बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं
- करीब तीन लाख 80 हजार से अधिक मतदाताओं की पहचान बाकी
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। जिले में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान करीब चार लाख 50 हजार मतदाओं के नाम सूची से काट दिए गए थे। इन मतदाताओं का वर्ष 2003 का रिकॉर्ड सहित अन्य जानकारी का सत्यापन नहीं हुआ था, लेकिन अब इन मतदाताओं की तलाश कर फिर से सूची में नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है।
इस कार्य में 2900 बीएलओ को लगाया गया है, जो कि अब तक 71 हजार मतदाताओं के नाम जोड़ चुके हैं।
सातों विधानसभा क्षेत्रों में अभियान
जानकारी के अनुसार सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, हुजूर, गोविंदपुरा, नरेला, मध्य, उत्तर व दक्षिण- पश्चिम में एसआइआर के दौरान मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे, इसके बाद सूची का प्रकाशन कर दिया था।
अब फिर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चल रहा है।
3 लाख से ज्यादा लोगों का सत्यापन बाकी
सात विधानसभा क्षेत्र के दो हजार 900 केंद्रों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। ऐसे में अब तक 71 हजार मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं, जबकि 3 लाख 80 हजार से अधिक मतदाओं की पहचान किया जाना बाकी है।
विशेष अभियान के तहत सात विधानसभा क्षेत्र में 2900 बीएलओ एसआइआर के दौरान कम हुए नामों की सूची के आधार पर मतदाताओं का पता लगा रहे हैं। अब तक 71 हजार की पहचान कर नाम जोड़ लिया गया है। 31 अक्टूबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। - दीपक पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी