• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCMC स्मार्ट कार्ड शुरू; मिलेगा 25% डिस्काउंट

20 रुपये से अधिक किराये वाली सिंगल जर्नी पर एनसीएमसी कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कार्ड का इस्तेमाल देश के अन्य एनसीएमसी सुविधा वाले मेट्रो नेटवर्क में भी किया जा सकेगा।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 12:13:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 12:30:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCMC स्मार्ट कार्ड शुरू; मिलेगा 25% डिस्काउंट
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 12 नवंबर से भोपाल मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एनसीएमसी की सुविधा शुरू कर दी है। फोटो- मेट्रो प्रबंधन

HighLights

  1. 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) शुरू
  2. एनसीएमसी कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट
  3. वेंडिंग मशीन से यूपीआई भुगतान कर करीब 30 सेकंड में मिलेगा टिकट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार से नई सुविधा शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 12 नवंबर से भोपाल मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एनसीएमसी की सुविधा शुरू कर दी है। अब यात्री स्मार्ट कार्ड के जरिए मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इस कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। कार्ड की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल देश की उन सभी मेट्रो सेवाओं में किया जा सकेगा, जहां एनसीएमसी की सुविधा लागू है।

इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को हर बार स्टेशन पहुंचकर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट कार्ड को स्टेशन के प्रवेश और निकास गेट पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे टिकट काउंटरों पर लगने वाली कतार से भी राहत मिलेगी और यात्रियों का समय बचेगा।


50 रुपये में मिलेगा स्मार्ट कार्ड

एनसीएमसीकार्ड भोपाल मेट्रो के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर से मिलेंगे। इसके लिए यात्रियों को 50 रुपए शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। कार्ड मिलने के बाद यात्री अपनी जरूरत के अनुसार इसमें राशि रिचार्ज करा सकेंगे। कार्ड को टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकेगा।

20 रुपये से अधिक किराये पर मिलेगी छूट

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार एनसीएमसी कार्ड से सिंगल जर्नी करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट उन यात्राओं पर लागू होगी, जिनका निर्धारित किराया 20 रुपये से अधिक है। यानी यात्रियों को सफर की सुविधा के साथ किराये में बचत का भी फायदा मिलेगा।

30 सेकंड में मिल रहा QR टिकट

मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) की सुविधा भी शुरू की गई है। यात्री मशीन पर 'Buy QR Ticket' विकल्प चुनकर अपना गंतव्य स्टेशन तय कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर किराया दिखाई देगा। UPI से भुगतान करने के बाद मशीन से QR टिकट मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो का सफर होगा और सस्ता, 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, हर यात्रा पर मिलेगी 25% की छूट

31 दिसंबर तक अलग-अलग टिकट पर छूट

मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष किराया छूट भी लागू की है। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ग्रुप टिकट कम से कम दो यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ई-वॉलेट में रिचार्ज कराने पर राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस मिलेगा। हालांकि 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट लागू नहीं होगी।

मेट्रो में अब टिकट काउंटर के अलावा मोबाइल ऐप, QR टिकट, वेंडिंग मशीन और स्मार्ट कार्ड जैसे विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। इससे भोपाल में मेट्रो का सफर पहले के मुकाबले अधिक आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

प्रमुख मेट्रो शहर जहां NCMC कार्ड काम करता है:

- दिल्ली मेट्रो (DMRC नेटवर्क और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन)

- भोपाल मेट्रो (12 नवंबर 2026 से उपलब्ध)

- इंदौर मेट्रो (12 नवंबर 2026 से उपलब्ध)

- नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन)

- गुरुग्राम मेट्रो

- जयपुर मेट्रो

- मुंबई मेट्रो (विभिन्न लाइनों पर)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।