• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCRB Report MP: इंदौर बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित, राजधानी के किशोरों में सबसे ज्यादा बढ़ी आपराधिक प्रवृत्ति, डराती है रिपोर्ट

NCRB Data MP बालिकाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसी सनसनीखेज घटनाएं ग्वालियर में ज्यादा हुई। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले क...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 07 Dec 2023 09:08:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Dec 2023 09:17:18 PM (IST)
NCRB Report MP: इंदौर बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित, राजधानी के किशोरों में सबसे ज्यादा बढ़ी आपराधिक प्रवृत्ति, डराती है रिपोर्ट
NCRB report mp

HighLights

  1. नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट
  2. हत्या और दुष्कर्म सबसे ज्यादा ग्वालियर में
  3. बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जबलपुर में

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बचपन पर अपराध का साया है, बच्चों के प्रति अपराध भी बढ़ा है और बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ी है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट बताती है कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले किशोर और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रति इंदौर में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हुई हैं। वहीं प्रदेश के चारों बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में से राजधानी भोपाल के किशोरों में सबसे ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है।

18 वर्ष से कम उम्र वाले ऐसे बाल अपचारी

जिन्होंने हत्या, जानलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध किए, उनकी संख्या भोपाल में सबसे ज्यादा है। बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध और बच्चों में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर कर रहे यह आंकड़े डराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर व बच्चों के साथ इंदौर में 786 आपराधिक घटनाएं हुई। वहीं भोपाल में 758, ग्वालियर में 432 और जबलपुर में 592 घटनाएं हुई हैं।


जानिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बच्चों के साथ किस तरह हो रहा अपराध

naidunia_image

बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जबलपुर में

18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जबलपुर में हुई हैं, जबकि इंदौर दूसरे नंबर पर है। इंदौर में 90 घटनाएं हुई और ग्वालियर में 87 घटनाएं। इसी तरह भोपाल में 57 घटनाएं हुई हैं। दुष्कर्म की सबसे ज्यादा घटनाएं बालिकाओं के साथ इंदौर में हुई। इंदौर में दुष्कर्म की 197 घटना हुई।

हत्या और दुष्कर्म सबसे ज्यादा ग्वालियर में

बालिकाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसी सनसनीखेज घटनाएं ग्वालियर में ज्यादा हुई। ग्वालियर में हत्या- दुष्कर्म की दो घटना हुई थीं, जबकि किशोर व बच्चों की हत्या ग्वालियर और इंदौर में 7-7 हुई।

इंदौर और भोपाल के किशोरों ने की सबसे ज्यादा हत्या और जानलेवा हमले

इंदौर और भोपाल के किशोरों ने 2022 में चारों महानगरों की तुलना में हत्या की सबसे ज्यादा वारदात की हैं। भोपाल और इंदौर के किशोरों ने हत्या की 10-10 वारदात की, जबकि जबलपुर के किशोरों ने हत्या की छह वारदात की। ग्वालियर में ऐसी घटना एक भी नहीं हुई। जानलेवा हमले में भी इंदौर और भोपाल के ही युवाओं ने सबसे ज्यादा घटनाएं की। हत्या के प्रयास के मामले में 23-23 घटनाओं में दोनों शहरों के किशोर आरोपित रहे। ग्वालियर में यह संख्या चार और जबलपुर में सात रही।

naidunia_image

चोरी और लूट करने वाले किशोर सबसे ज्यादा ग्वालियर में

ग्वालियर के किशोरों में भी चोरी, लूट जैसे अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। 2022 में ग्वालियर के 34 किशोरों ने चोरी की, इसमें से 22 घटनाओं में वाहन चोरी किए। वहीं लूट की 10 वारदातों को अंजाम दिया। यह संख्या भोपाल में शून्य रही। इंदौर में किशोरों ने चोरी की 28 वारदात की, जबकि लूट की 6 वारदात की। जबलपुर में किशोरों ने चोरी की 34 वारदात की, लूट की 4 घटनाएं की।