• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पेपर लीक विवाद के बाद NTA अलर्ट: अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच भोपाल में 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 13,774 छात्र देंगे एग्जाम

रविवार को सुबह 9 बजे से सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा संचालन के लिए 32 मजिस्ट्रेट, 10 नोडल अधिकारी और 3 एडीएम नियुक्त किए गए हैं।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 09:33:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 10:59:23 AM (IST)
पेपर लीक विवाद के बाद NTA अलर्ट: अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच भोपाल में 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 13,774 छात्र देंगे एग्जाम
भोपाल में केनरा बैंक से 32 परीक्षा केद्रों पर पहुंचाए जा रहे हैं नीट के पेपर। नईदुनिया।

HighLights

  1. भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर आज नीट-यूजी 2026 आयोजित होगी
  2. केनरा बैंक के स्ट्रांग रूम से सीआरपीएफ की 32 टीमें प्रश्नपत्र लेकर केंद्रों तक पहुंचीं
  3. 13,774 अभ्यर्थियों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा, साइबर निगरानी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार को राजधानी भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित होगी। पेपर लीक विवाद के बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पूरी तरह अलर्ट है। 13,774 अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

शनिवार को प्रश्नपत्रों को केनरा बैंक के स्ट्रांग रूम से सीआरपीएफ की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। 32 सीआरपीएफ टीमें एक साथ प्रश्नपत्र लेकर अलग-अलग केंद्रों के लिए रवाना हुईं। प्रत्येक वाहन के साथ एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहा, ताकि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।


सभी केंद्रों पर सुरक्षा रिहर्सल

परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों पर सुरक्षा रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हर परीक्षा केंद्र पर 10 से 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसीपी से लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश और निकास द्वारों, पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

रविवार को सुबह 9 बजे से सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा संचालन के लिए 32 मजिस्ट्रेट, 10 नोडल अधिकारी और 3 एडीएम नियुक्त किए गए हैं।

साइबर टीम भी अलर्ट

इस बार सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया गया है। साइबर टीम इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, फर्जी प्रश्नपत्र या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

परीक्षा समन्वयक के रूप में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के उप प्राचार्य मनीष गुप्ता और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य पवन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- NEET-UG 2026: एमपी के 30 जिलों के 283 केंद्रों में होगी परीक्षा, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

भोपाल संस्थान एवं सीटें (क्रमबद्ध सूची)

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल – 960 सीटें – लिंक रोड-3, माता मंदिर के पास, भोपाल।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), भोपाल – 720 सीटें – आईटी पार्क कैंपस, माता मंदिर के पास, भोपाल।

शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल – 600 सीटें – बस स्टॉप नं. 7, शिवाजी नगर, भोपाल।

कमला नेहरू कन्या विद्यालय, भोपाल – 600 सीटें – टीटी नगर, भोपाल।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, शिवाजी नगर – 480 सीटें – शिवाजी नगर, भोपाल।

यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT), बरकतउल्ला विश्वविद्यालय – 480 सीटें – बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर, भोपाल।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, भोपाल – 432 सीटें – दानिश नगर, होशंगाबाद रोड, भोपाल।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोपाल – 408 सीटें – बावड़िया कला रोड, डीके हॉस्पिटल के पास, भोपाल।

शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुना भट्टी – 360 सीटें – चुना भट्टी, भोपाल।

शासकीय राजा भोज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल – 360 सीटें – हनुमान मंदिर के पास, भोपाल।

शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 360 सीटें – शिवाजी नगर, भोपाल।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जहांगीराबाद – 336 सीटें – शब्बन चौराहा, जहांगीराबाद, भोपाल।

शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुलसी नगर – 288 सीटें – तुलसी नगर, भोपाल।

शासकीय करतारपुरा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 264 सीटें – टीटी नगर, भोपाल।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मी नगर – 240 सीटें – अशोका गार्डन, भोपाल।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार – 240 सीटें – प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल।

शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय – 240 सीटें – जहांगीराबाद, भोपाल।

शासकीय यवनदीप आवासीय विद्यालय – 192 सीटें – कटारा हिल्स, भोपाल।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल – 720 सीटें – अरेरा हिल्स, भोपाल।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आनंद नगर – 576 सीटें – आनंद नगर, भोपाल।

सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय, भोपाल – 528 सीटें – शिवाजी नगर, भोपाल।

शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय – 504 सीटें – जिंसी, भोपाल।

शासकीय जेतनजली कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय – 480 सीटें – पीजीबीटी परिसर, भोपाल।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ी जहांगीराबाद – 480 सीटें – जहांगीराबाद, भोपाल।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बैरागढ़ – 480 सीटें – बैरागढ़, भोपाल।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरागढ़ – 360 सीटें – दशहरा मैदान, बैरागढ़।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरागढ़ – 360 सीटें – बैरागढ़, भोपाल।

हमीदिया बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 360 सीटें – जिंसी, भोपाल।

महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा भेल – 360 सीटें – बरखेड़ा भेल, भोपाल।

पीएम श्री डिमॉन्स्ट्रेशन स्कूल – 360 सीटें – श्यामला हिल्स, भोपाल।

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय – 358 सीटें – प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल – 312 सीटें – कालीबाड़ी, भेल, भोपाल।