• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पड़ोसी परिवारों में खूनी बलवा... तलवार, लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर, तीन महिलाएं घायल

भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसी परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 08:34:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 08:34:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में पड़ोसी परिवारों में खूनी बलवा... तलवार, लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर, तीन महिलाएं घायल
भोपाल में पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प (AI Generated Image)

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प
  2. युवक की गर्दन पर तलवार
  3. एक आरोपी अब भी फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोंदरमऊ क्वार्टर में गुरुवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में रितिक नामक युवक की गर्दन पर तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों पक्षों की तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, रितिक और फूलसिंह बंसकार का परिवार आमने-सामने रहता है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह घर के बाहर रितिक और निर्भय की फूलसिंह से कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान रितिक पर तलवार से हमला किया गया।


हत्या के प्रयास का केस, पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना में पुष्पा भी तलवार लगने से घायल हुई, जबकि मुस्कान और दूसरे पक्ष की भागवती बाई को लाठी-डंडों से चोटें आईं। एसआई बीआर सूर्यवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। रितिक पर तलवार से हमले के मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल जा रहे एक यात्री का ट्रेन में छूटा ₹70 हजार का लैपटॉप, RPF ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत लौटाया बैग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।