एमपी के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे मिलेगा नया कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। उपभोक्ता सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनला...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:14:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:14:37 PM (IST)
एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को अब घर बैठे मिलेगा नया कनेक्शनHighLights
- सरल संयोजन पोर्टल से घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
- कंपनी कार्यक्षेत्र में 6.11 लाख से अधिक कनेक्शन जारी
- पोर्टल पर दस्तावेज और शुल्क जमा कर आसानी से लें कनेक्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। उपभोक्ता सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
छह लाख 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन जारी
कंपनी के अनुसार जुलाई 2023 से शुरू हुए आनलाइन पोर्टल के जरिए अब तक भोपाल शहर व भोपाल ग्रामीण वृत्त में एक लाख 21 हजार 619 नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं, पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में छह लाख 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन जारी किए गए हैं। इनमें दस किलोवाट तक के अस्थायी कनेक्शन भी शामिल हैं।