• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'गुंडों को पकड़िए, खुली छूट है', ग्वालियर में SSP से बोले प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, गड्ढों पर निगम को अल्टीमेटम

एसएसपी ने बताया कि ग्वालियर में अब जमीन पर कब्जों के मामले नहीं हैं, इसे खत्म किया गया है। वहीं कुछ दिनों पहले पुलिस मुठभेड़ में पुलिस सफलता का उल्लेख...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:01:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:01:13 PM (IST)
'गुंडों को पकड़िए, खुली छूट है', ग्वालियर में SSP से बोले प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, गड्ढों पर निगम को अल्टीमेटम
ग्वालियर में SSP से बोले प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट

HighLights

  1. अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को दी खुली छूट
  2. दिवाली से पहले ग्वालियर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
  3. सेवा-संकल्प और जन-विश्वास अभियान को भव्य बनाने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। "जब मेरी ओर से आपको गुंडे-बदमाशों को पकड़ने के लिए खुली छूट है तो आप गुंडों को पकड़िए। शहर में किसी भी हाल में बदमाशों की मौजूदगी नहीं रहनी चाहिए।" शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह बात जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक के बीच एसएसपी धर्मवीर सिंह से कही।

एसएसपी ने बताया कि ग्वालियर में अब जमीन पर कब्जों के मामले नहीं हैं, इसे खत्म किया गया है। वहीं कुछ दिनों पहले पुलिस मुठभेड़ में पुलिस सफलता का उल्लेख भी एसएसपी ने किया।

नगर निगम के अधिकारियों से प्रभारी मंत्री ने कहा कि दीपावली के त्योहार से पहले शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के लिए बजट का बिंदु हो सकता है लेकिन पैच रिपेयरिंग तो तत्काल होनी चाहिए। इस पर अपर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि पैच रिपेयरिंग का काम तेजी से चल रहा है।


मुरार सर्किट हाउस में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को मुरार सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चलाए जा रहे दो महत्वपूर्ण अभियान “सेवा-संकल्प अभियान” एवं “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले में जन सामान्य को जोड़कर व्यवस्थित और भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियानों के तहत दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी कार्य समय पर हों, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक असित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, अपर आयुक्त नगर निगम प्रतीक राव, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. आरकेएस धाकड़, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

स्ट्रीट लाइटें और यातायात दुरुस्त करने की हिदायत

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्ट्रीट लाइटों पर भी फोकस किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की पैच रिपेयरिंग का कार्य और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को तेजी के साथ ठीक किया जाए। यातायात प्रबंधन के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों को भी व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले भर में वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सेवा-संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग में जल्द होगी भर्ती, कैडर रिव्यू के बाद भरे जाएंगे 874 पद, अभी आधी क्षमता से चल रहा डिपार्टमेंट