• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Fraud का नया तरीका, फर्जी ई-चालान मैसेज से हो रही खुलेआम ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें वाहन मालिकों को WhatsApp के जरिए ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल (APK File) भेजी जा रही है। ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 09:43:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 09:43:47 PM (IST)
Cyber Fraud का नया तरीका, फर्जी ई-चालान मैसेज से हो रही खुलेआम ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
फर्जी ई-चालान मैसेज से हो रही खुलेआम ठगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। साइबर ठग अब ठगी के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। अब वे आरटीओ (परिवहन विभाग) के फर्जी चालान मोबाइल पर भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें वाहन मालिकों को WhatsApp के जरिए ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल (APK File) भेजी जा रही है। इन फाइल पर क्लिक करते लोगों के मोबाइल का एक्सिस साइबर ठगों को मिल जाता है और चंद सैकेंडों में बैंक खाते में जमा राशि गायब कर देते हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

साइबर सेल को लगातार शिकायत मिलने के बाद इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिसमें लोगों को चालान की संदिग्ध एपीके फाइल डानलोड न करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार ठग आरटीओ का फर्जी चालान वाट्सएप के माध्यम से भेजते हैं। इसमें आरटीओ के 500 से लेकर एक हजार रुपये के चालान की एपीके फाइल मोबाइल पर प्राप्त होती है।


ये भी पढ़ें- MP Crime: तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग को 80 हजार में बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

लिंक पर क्लिक करते ही कट जाते हैं पैसे

लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल उपयोगकर्ता का एक्सिस साइबर ठग को मिल जाता है। या फिर वेबसाइट का अलग पेज खुलता है, जिसमें कार्ड नंबर, यूपीआई आइडी, ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है और जानकारी साझा करते ही बैंक खाते में जमा राशि कट जाती है।

लोग सतर्क होकर ठगों के जाल से बचें

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि साइबर ठग आरटीओ के चालान के रूप में एपीके फाइल मोबाइलों पर भेज रहे हैं, जिससे लोग साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस के पास ऐसी जानकारी मिली तो एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोग सतर्क होकर ठगों के जाल से बच सकें।