• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

3 से 5 लाख में खरीदकर 40 लाख में बच्चियों का सौदा... MP समेत 3 राज्यों से NHRC ने मांगी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र में बच्चियों को ले जाकर बेचे जाने की बात सामने आने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच प्रारंभ की है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:07:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:07:19 PM (IST)
3 से 5 लाख में खरीदकर 40 लाख में बच्चियों का सौदा... MP समेत 3 राज्यों से NHRC ने मांगी रिपोर्ट
40 लाख में बच्चियों का सौदा (AI Image)

HighLights

  1. NHRC ने एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र को भेजा नोटिस
  2. 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट और कार्रवाई का ब्योरा तलब
  3. NHRC में 10 वर्षों से गायब हैं 2,600 बालिकाएं

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र में बच्चियों को ले जाकर बेचे जाने की बात सामने आने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच प्रारंभ की है। आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

15 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। इसमें वस्तुस्थिति, पुलिस द्वारा पकड़े गए मामले, रोकने के प्रयास आदि की जानकारी चाही गई है। पिछले माह मीडिया में आई खबरों के आधार पर आयोग ने संज्ञान लिया है।


महाराष्ट्र में यौन व्यापार के लिए 40 लाख तक में बेची जा रहीं लड़कियां

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमाओं से लगे कई जिलों में माता-पिता अपनी नाबालिग बेटियों को बिचौलियों को तीन से पांच लाख रुपये में बेच रहे हैं। इसके बाद, बिचौलिए इनके झूठे दस्तावेज के आधार पर अपना गोद लिया हुआ बच्चा बताकर उनकी तस्करी करते हैं।

जब ये लड़कियां बड़ी हो जाती हैं, तो उनकी पहचान छुपाने के लिए उनके निजी विवरण बदल दिए जाते हैं और उन्हें महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में यौन व्यापार के लिए 35 लाख से 40 लाख रुपये में बेच दिया जाता है। रिपोर्ट में कुछ मामलों का भी उल्लेख बिना पहचान दिए किया गया है। आयोग का मानना है कि मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी सच है, तो यह पीड़ित बच्चियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।

10 वर्ष से 2600 बच्चियों को खोज नहीं पाई एमपी पुलिस

मध्य प्रदेश से गायब 2600 बच्चियों को खोज नहीं पाई पुलिस। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा की रिपोर्ट के अनुसार 2,600 बालिकाएं 10 वर्ष से गायब हैं, पर पुलिस खोज नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में जमीन के अंदर बन रही थी अवैध शराब, डेढ़ महीने में दोबारा खड़ा किया नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।