• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अब नापतौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी... कार्यालय को खाली करवाया, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, एक महीने में यह 6वां मेल

राजधानी के एमपी नगर स्थित नापतौल मुख्यालय (कार्यालय नियंत्रक नापतौल) को सोमवार सुबह साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह 8:06 बजे धमकी भरा मेल आया।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 11:57:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 01:35:42 AM (IST)
भोपाल में अब नापतौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी... कार्यालय को खाली करवाया, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, एक महीने में यह 6वां मेल
अब नापतौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी।

HighLights

  1. भोपाल में 'साइनाइड बम' की दहशत
  2. नापतौल मुख्यालय को उड़ाने की धमकी
  3. सुसाइड बॉम्बर और RDX का दिया खौफ

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित नापतौल मुख्यालय (कार्यालय नियंत्रक नापतौल) को सोमवार सुबह साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली। आउटलुक मेल के सीमा कुंजन नामक हैंडल से नापतौल नियंत्रक की आईडी पर सुबह 8:06 बजे धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें दोपहर एक बजे साइनाइड गैस के 16 आईईडी से ब्लास्ट करने का दावा किया। मेल में यह भी लिखा कि यदि एक बजे ब्लास्ट नहीं हुआ तो आरडीएक्स विस्फोट लेकर सुसाइड बॉम्बर मुख्यालय में घुस जाएंगे।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की छानबीन

सुबह करीब दस बजे अधीक्षक श्यामू सोलंकी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता व खोजी स्वान के साथ पुलिस टीमों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे मेल में तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि और अभिनेत्री निवेथा का जिक्र था। हालांकि पहले भी उनके नाम जिक्र करते हुए धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। पिछले एक माह के दौरान भोपाल में ही पांच ई-मेल भेजे गए, लेकिन पुलिस दहशतगर्द का पता लगाने में नाकाम साबित हुई।


धमकी भरे मेल की सनसनीखेज पटकथा

मेल में यह लिखा था कि 2011 में तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को बिना बताए तत्कालीन आईजी (इंटेलीजेंस) जाफर सेत के आग्रह पर इटली की हैकिंग टीम नामक फर्म से स्पायवेयर गैलिलियो खरीदा था। जिससे सरकार के विरोधियों और वर्तमान उप मुख्यमंत्री उदयनिधि के करीबियों पर नजर रखी जाती थी। बाद में जयललिता सरकार बनी तो उन्हें ये स्पायवेयर नहीं दिया गया और इसे कोयम्बटूर में ब्रोकरों को बेचा गया, जो पाकिस्तान के आईएसआई के स्लीपर सेल हैं और इसी स्पायवेयर के जरिये आईएसआई को उदयनिधि और निवेथा की संवेदनशील जानकारी मिली थी। आईएसआई उदयनिधि को ब्लैकमेल कर रहा है और सरकारी दस्तावेजों की मांग कर रहा है। इसे लेकर दुबई में उनकी मीटिंग भी हुई थी।

यह भी पढ़ें- मोनालिसा-फरहान की शादी पर मशहूर वकील नाजिया इलाही खान ने उठाए सवाल, कहा - 'हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया...'

बीते एक महीने में यहां बम से उड़ाने की धमकी

  • 19 फरवरी को पीपुल्स अस्पताल में कैंपस को उड़ाने की धमकी मिली
  • 03 मार्च को दोबारा पीपुल्स अस्पताल में धमकी भरा मेल भेजा गया
  • 03 मार्च को ही जीपीओ को बम धमाके की धमकी भरा मेल भेजा
  • 03 मार्च को एम्स अस्पताल को भी साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली
  • 03 मार्च को पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा

तलाशी में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इससे पहले जिन स्थानों पर ऐसी ही धमकी के मेल मिले थे। उसे लेकर जांच की जा रही है। साइबर पुलिस उनके आइपी एड्रेस समेत अन्य तकनीकी पक्षों की जांच कर रही है। - विवेक सिंह, डीसीपी जोन-2