
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में भोपाल मंडल ने सभी प्रमुख ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) लगाकर सुरक्षित और सुचारू संचालन को प्राथमिकता दी है। फाग सेफ्टी डिवाइस जीपीएस आधारित तकनीक है, जो लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल, लेवल क्रासिंग और गति सीमा जैसी जानकारी पहले ही वाइस और स्क्रीन अलर्ट के जरिए दे देती है।
यह लगभग 500 मीटर पहले से चेतावनी देती है, जिससे ट्रेन को सुरक्षित तरीके से चलाना आसान हो जाता है। यह डिवाइस हल्की, पोर्टेबल, 18 घंटे बैटरी बैकअप वाली है और हर तरह के इंजन व रूट में इस्तेमाल की जा सकती है। कोहरा हो या धूप इसके काम पर असर नहीं पड़ता। भोपाल मंडल में यह तकनीक यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और कोहरे के कारण होने वाले व्यवधान को कम करने में बड़ी मदद साबित हो रही है।
मंडल में अब तक 341 फाग सेफ्टी डिवाइस लगाए जा चुके हैं और इनका 100 फीसदी उपयोग किया जा रहा है। इसके चलते कोहरे में ट्रेनों के लेट होने की संभावना कम हुई है और यात्री सुरक्षा भी मजबूत हुई है। सीनियर डीसीएम, सौरभ कटारिया
इसे भी पढ़ें... फर्जी पार्सल कॉल से छात्रा का फोन किया हैक, रुपये नहीं मिले तो ठगों ने सहेलियों से आपत्ति तस्वीरें मांगीं