• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में पुलिस थानों की संख्या बढ़कर 1176, इंदौर में खुलेंगे 3 नए थाने, स्वीकृत पदों में 2673 की बढ़ोतरी

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में पुस्तिका का विमोचन किया। वर्ष 2026 में भोपाल का कजलीखेड़ा थाना भी प्रारंभ हुआ। इस तरह अब 1176 थाने हो गए हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:26:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:26:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में पुलिस थानों की संख्या बढ़कर 1176, इंदौर में खुलेंगे 3 नए थाने, स्वीकृत पदों में 2673 की बढ़ोतरी
मप्र में पुलिस थानों की संख्या बढ़कर 1176। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मप्र में पुलिस थानों की संख्या बढ़कर 1176
  2. डीजीपी ने जारी की सांख्यिकी डेटा पुस्तिका
  3. पुलिस के स्वीकृत बल में 2673 का इजाफा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वर्ष 2024 में प्रदेश में कुल 1173 पुलिस थाने थे। वर्ष 2025 में उज्जैन में दो नए पुलिस थानों की स्थापना की गई। पुलिस मुख्यालय की सांख्यिकी डेटा पुस्तिका-2025 में यह जानकारी सामने आई है।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में पुस्तिका का विमोचन किया। वर्ष 2026 में भोपाल का कजलीखेड़ा थाना भी प्रारंभ हुआ। इस तरह अब 1176 थाने हो गए हैं। इंदौर शहर में तीन नए थाने स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस संगठन के स्वीकृत बल में 2673 पदों की वृद्धि

पुस्तिका के अनुसार, वर्ष 2025 में पुलिस संगठन के स्वीकृत बल में भी 2673 पदों की वृद्धि हुई है। इसमें तकनीकी सेवाएं (एफएसएल) के 1266, पुलिस बैंड के 932, हॉक फोर्स के 325 और जिला बल उज्जैन के 150 पद शामिल हैं। पुलिस वाहनों की संख्या 1150 थी, जो 2025 में बढ़कर 1200 हो गई।


भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति बनाने में उपयोगी होंगे तथ्य

पुलिस मुख्यालय की इस पुस्तिका में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़े संकलित किए गए हैं। इसमें पुलिस संगठन की संरचना, स्वीकृत बल, आवासीय सुविधाएं, वाहन, डायल-112 सेवा और उपलब्धियों से संबंधित जानकारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर को भेजा जेल, पहले रेता गला फिर रची सिलिंडर ब्लास्ट की साजिश

मकवाणा ने कहा कि इसमें संकलित तथ्य नीतिगत निर्णय लेने, संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यकताओं के आकलन तथा भविष्य की कार्ययोजना एवं रणनीति बनाने में उपयोगी होंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।