• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 15 हजार आबादी की राह में अड़ंगा, मुख्य मार्ग से 14 मीटर दूर बन रहा अयोध्या बायपास पर अंडरपास

अयोध्या बायपास पर दस लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-146) का निर्माण हो रहा है, लेकिन इस विकास के बीच आसपास की कालोनियों के रहवासियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:14:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:14:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में 15 हजार आबादी की राह में अड़ंगा, मुख्य मार्ग से 14 मीटर दूर बन रहा अयोध्या बायपास पर अंडरपास
अयोध्या बायपास पर अंडरपास के स्थान पर सवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अयोध्या बायपास पर अंडरपास के स्थान पर सवाल
  2. 15 हजार रहवासियों ने जताई हादसों की आशंका
  3. नगर में अतिक्रमण से आधी हुई 40 फीट की सड़क

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या बायपास पर दस लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-146) का निर्माण हो रहा है, लेकिन इस विकास के बीच आसपास की कालोनियों के रहवासियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वृंदावन नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग के सामने बनने वाला अंडरपास करीब 14 मीटर दूर बनाया जा रहा है। यह बात रविवार को वार्ड-64 के अंतर्गत वृंदावन नगर, अयोध्या बायपास क्षेत्र में आयोजित नवदुनिया आपके द्वार जनसंवाद में रहवासियों बताई।

40 फीट की सड़क अतिक्रमण से हुई आधी

रहवासियों का आरोप है कि इससे कालोनियों में आने-जाने वाले वाहनों को अचानक मोड़ लेना पड़ेगा। सर्विस रोड से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों के बीच यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। करीब 15 हजार से अधिक आबादी वाली वृंदावन नगर, राज सम्राट कालोनी, जीत होम्स, सागर लेक व्यू होम्स, श्रवण कांता, बसंत कुंज, जनकपुरी सहित आसपास की बस्तियों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। यहां स्कूल बसों, चारपहिया वाहनों और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।


उनका तर्क है कि बाद में जंक्शन बनाया जाएगा, लेकिन मौके पर इसके लिए पर्याप्त जगह नहीं है। दूसरी ओर कालोनियों में सीवेज लाइन नहीं होने से खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा हो रहा है। वृंदावन नगर की करीब 40 फीट चौड़ी सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण हो चुका है और अब 20 से 25 फीट ही रास्ता बचा है।

अंडरपास की जगह पर उठाए सवाल, दुर्घटना की आशंका

रत्नागिरी तिराहे से नरेला जोड़ के बीच बन रहे अंडरपास को लेकर रहवासियों ने तकनीकी खामियों की शिकायत की है। उनका कहना है कि राजीव नगर के प्रवेश मार्ग के सामने अंडरपास बनाया जा रहा है, लेकिन वृंदावन नगर के मामले में यही व्यवस्था नहीं अपनाई गई। रहवासियों ने भारतीय सड़क कांग्रेस (आइआरसी) के मानकों के अनुरूप निर्माण की जांच कराने की मांग की है।

रहवासियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर एनएचएआइ के अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय विधायक, मंत्री, सांसद से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कर चुके हैं। साथ ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिख चुके हैं। इसके बाद भी एनएचएआइ के भोपाल कार्यालय से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

खाली प्लाटों में जमा हो रहा सीवेज का पानी

कालोनियों में सीवेज लाइन नहीं होने से घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निस्तारण की समस्या बनी हुई है। रहवासियों के अनुसार, एक निजी स्कूल और पास की एक अन्य कालोनी से निकलने वाला दूषित पानी खाली प्लाटों में जमा होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। साथ ही पास में कचरे का ढेर भी लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध आती रहती है।

वृंदावन नगर की मुख्य सड़क की चौड़ाई करीब 40 फीट बताई जाती है, लेकिन दोनों ओर अतिक्रमण के कारण अब 20 से 25 फीट ही जगह बची है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी हो रही है। दो वाहन आमने-सामने आने पर रास्ता संकरा पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- सिर पर बोर्ड परीक्षा और घर खाली करने का अल्टीमेटम, ऐशबाग के 490 गरीब परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

क्या कहते हैं रहवासी?

वृंदावन नगर के मुख्य रास्ते से हटकर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्कूल बसों और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी काफी है। निर्माण पूरा होने के बाद यदि यातायात अव्यवस्थित हुआ तो दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। एनएचएआइ को अभी तकनीकी परीक्षण कराकर स्थान में सुधार करना चाहिए।- जगमोहन गौड़, रहवासी, सागर लेक व्यू होम्स

वृंदावन नगर के मुख्य मार्ग के ज्वाइंट पर बनाया जा रहा अंडर पास करीब 14 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। इसको लेकर हम अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीवेज लाइन नहीं होने से गंदा पानी खाली प्लाटों में जमा हो रहा है। नगर निगम को सीवेज नेटवर्क विकसित कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करनी चाहिए।- मधुकर पवार, रहवासी, राज सम्राट कालोनी

मुख्य मार्ग से हटकर अंडरपास का निर्माण होने से कालोनियों में अंदर जाने के लिए सर्विस रोड पर रान्ग साइड से जाना पड़ेगा, जिससे भविष्य में हादसों की संभावना बन सकती है। अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। निर्माण के बाद गलती सुधारना मुश्किल होगा। इसलिए अभी ही अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर निर्णय लेना चाहिए।- विनोद तिवारी, रहवासी, राज सम्राट कालोनी

इस क्षेत्र में कई कालोनियों के हजारों लोग एक ही मुख्य मार्ग पर निर्भर हैं। स्कूल बसों से लेकर व्यावसायिक वाहनों तक की आवाजाही रहती है। ऐसे में अंडरपास को मुख्य रास्ते से हटाकर बनाना भविष्य में यातायात के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अधिकारियों को केवल नक्शे के आधार पर नहीं, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति देखकर निर्माण करना चाहिए।- अजय साहू, रहवासी, वृंदावन नगर

अयोध्या बायपास निर्माण के दौरान हाइवे किनारे बने नाले पर जो स्लैब रखे जा रहे हैं, वह गुणवत्ता विहीन हैं, जिनमें अभी से दरारें आने लगी हैं और इनकी मोटाई भी कम है, जिससे यदि भी कोई वाहन गुजर गया तो स्लैब टूट सकते हैं। वृंदावन नगर की सड़क करीब 40 फीट चौड़ी है, लेकिन दोनों तरफ अतिक्रमण होने से रास्ता आधे से भी कम रह गया है, इससे रोजाना आवागमन में परेशानी होती है।- शैलेंद्र यादव, रहवासी, कांता श्रवण कालोनी

कालोनियों में सीवेज की समस्या से रहवासियों को लगातार परेशानी हो रही है। खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी इससे परेशानी उठानी पड़ती है। नगर निगम को इस समस्या को प्राथमिकता से लेकर स्थायी सीवेज व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।- इंदू मूलचंदानी, रहवासी, वृंदावन नगर

राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण जरूरी है, लेकिन इसके कारण आसपास की कालोनियों के लोगों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अंडरपास का स्थान तय करने में स्थानीय आबादी और यातायात का आकलन जरूरी है। यदि अभी गलत निर्माण हो गया तो भविष्य में रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का खतरा रहेगा।- अजय शर्मा, रहवासी, बसंत कुंज

वृंदावन नगर के पास अंडरपास डीपीआर के अनुसार ही बनाया जा रहा है। सभी सेफ्टी मानकों का ध्यान रखा गया है।- देवांशु नवल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।