• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में आइजी इंटेलिजेंस से लूटा एक मोबाइल मिला, पुलिस ने किया खास जाल

राजधानी की अतिसुरक्षित जोन में शामिल चार इमली इलाके में आइएएस, आइपीएस, आइएफएस समेत कई मंत्री और विधायकों का निवास है, वहां मंगलवार रात प्रदेश सरकार के...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 02:14:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 02:14:12 AM (IST)
भोपाल में आइजी इंटेलिजेंस से लूटा एक मोबाइल मिला, पुलिस ने किया खास जाल
आइजी इंटेलिजेंस से लूटा एक मोबाइल मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी की अतिसुरक्षित जोन में शामिल चार इमली इलाके में आइएएस, आइपीएस, आइएफएस समेत कई मंत्री और विधायकों का निवास है, वहां मंगलवार रात प्रदेश सरकार के पुलिस आइजी इंटेलीजेंस के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद आइजी का एक मोबाइल पुलिस को मिल गया है, जबकि दूसरे मोबाइल की आखिरी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है।

पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया

लेकिन लोकेशन सटीक न होने के कारण पुलिस तीन थाना क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों में उलझ कर रह गई है। क्राइम ब्रांच समेत पूरे शहर की पुलिस टीमें आरोपितों की तलाश मेें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में तैनात 2004 बैच के आइपीएस और आइजी इंटेलिजेंस डा आशीष रात में अपनी पत्नी के साथ चार इमली स्थित अपने बंगले के बाहर टहलने निकले थे।


एक आइफोन पुलिस ने रास्ते पर पड़ा मिला

तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उनके साथ से दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पांच थानों के थानाप्रभारी , कोलार ,रातीबड़,हबीबगंज, कमलानगर, चूनाभट्टी और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, इसी बीच पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक आइफोन पुलिस ने रास्ते पर पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने आइजी डा आशीष के सुपुर्द कर दिया।

तीन थानों में एक साथ लोकेशन

लूट के बाद पुलिस के साइबर पुलिस कर सहारा लिया, डा आशीष ने अपने मोबाइल में फाइंड माय डिवाइस आन था, जिससे उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मिली। हबीबगंज, चूना भट्टी और कमला नगर की झुग्गी बस्तियां शामिल हैं। अब पुलिस उलझन में है कि आखिर बाइक सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद किसी थाना क्षेत्र में जाकर छिपे हैं।

छात्र से भी झपटा मोबाइल आइजी

डॉ आशीष के हाथ से मोबाइल लूटने की वारदात के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने शिवाजी नगर में रहने वाले वैभव तिवारी से भी मोबाइल लूटा था, वारदात के वक्त छात्र घर के बाहर टहलते हुए पढ़ाई कर रहा था। वारदात के बाद छात्र ने हबीबगंज थाना पहुंच कर लिखित शिकायत की है।

चार इमली लूट में एक मोबाइल मिल गया है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है, कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। - हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस कमिश्नर