भोपाल से बंगाल जाने वाले यात्री दें ध्यान: रानी कमलापति से 9 और संतरागाछी से 10 दिसंबर को नहीं चलेगी हमसफर एक्सप्रेस
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में एनआई कार्य के कारण रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का एक-एक फेरा निरस्त रहेगा। 9 और 10 दिसंबर की यात्रा प्रभावित र...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:23:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:23:07 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का एक-एक फेरा रद
- 9 दिसंबर को ट्रेन 22169 और 10 दिसंबर 2026 को ट्रेन 22170 नहीं चलेगी
- झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में एनआई कार्य के कारण किया गया बदलाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा (जेएसजी) पैसेंजर यार्ड में नान-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
इसके चलते भोपाल मंडल से संबंधित रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का एक फेरा निरस्त किया गया है।
इस तरह रहेगा शेड्यूल
- रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का 9 दिसंबर 2026 का फेरा रानी कमलापति स्टेशन से निरस्त रहेगा।
- ट्रेन संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का 10 दिसंबर 2026 का फेरा संतरागाछी स्टेशन से निरस्त रहेगा।
रेल प्रशासन की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली या हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।