'सावधान! 6 दिन तक बदलना पड़ेगा रास्ता': नर्मदापुरम में रेलवे फाटक बंद, 29 सितंबर से ओवरहालिंग का काम शुरू
ओवरहालिंग का कार्य 29 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान समपार फाटक से सड़क यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 07:09:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 07:09:04 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- नर्मदापुरम यार्ड का ईदगाह समपार फाटक 6 दिन बंद रहेगा
- 29 सितंबर सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर शाम 6 बजे चलेगा काम
- रेलवे फाटक पर अनुरक्षण और ओवरहालिंग का काम किया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के नर्मदापुरम यार्ड में स्थित ईदगाह समपार फाटक क्रमांक 233 पर अनुरक्षण कार्य के चलते 6 दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
रेल प्रशासन द्वारा यहां ओवरहालिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य 29 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान समपार फाटक से सड़क यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
आवागमन रहेगा बंद
रेलवे के अनुसार, समपार फाटक क्रमांक 233, किमी 763/26N-30N पर यह अनुरक्षण कार्य रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। कार्य के दौरान वाहन चालकों और आम लोगों को इस मार्ग से आवागमन करने की अनुमति नहीं होगी।
वैकल्पिक मार्गों से होगा आना-जाना
रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में समपार फाटक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।