• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 2 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रमोशन, बिजली कंपनी ने दी पदोन्नति, युवाओं के लिए खुलेंगे भर्ती के रास्ते

कंपनी के अनुसार करीब एक दशक से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पदोन्नति) नियम, 2025 के तहत पारदर्शिता के साथ महज 22 दिनों में पूरा ...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 07:20:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 07:20:04 PM (IST)
एमपी में 2 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रमोशन, बिजली कंपनी ने दी पदोन्नति, युवाओं के लिए खुलेंगे भर्ती के रास्ते
विद्युत कंपनी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी।

HighLights

  1. विद्युत कंपनी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
  2. बिजली कंपनी ने दी 2011 कर्मचारियों को पदोन्नति
  3. इंजीनियर-सहायकों के पद खाली होने से जगी उम्मीद

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों के हित में पहल करते हुए 38 संवर्गों के 2011 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। कंपनी के अनुसार करीब एक दशक से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पदोन्नति) नियम, 2025 के तहत पारदर्शिता के साथ महज 22 दिनों में पूरा किया गया। पदोन्नति मिलने से अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

समयमान वेतनमान की स्वीकृति और भर्ती के नए अवसर

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 620 समयमान वेतनमान प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की है। पदोन्नति के बाद सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय सहायक सहित विभिन्न पदों के रिक्त होने से इन पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता भी खुल गया है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... 18 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा पलटी, पत्नी की मौत के मामले में पति हुआ बरी

कार्यक्षमता और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों के हितों और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पदोन्नति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई है। इससे कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों का निराकरण होने के साथ कंपनी में कार्यक्षमता और पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, रिक्त पदों पर भर्ती से विभाग में नए मानव संसाधन की उपलब्धता भी बढ़ेगी।