भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर बवाल; 26 दिनों में आईं 2900 से अधिक आपत्तियां, टीएंडसीपी दफ्तर पर प्रदर्शन
संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के नेतृत्व में नागरिक टीएंडसीपी कार्यालय पहुंचे और ड्राफ्ट में सुधार की मांग की। समिति ने आरोप लगाया कि नियमितीकरण और नागर...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 02:49:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 03:38:13 PM (IST)
संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने टीएंडसीपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन । नईदुनियाHighLights
- भोपाल में 26 दिनों में 2,928 आपत्तियां दर्ज
- मास्टर प्लान में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन
- बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र पर सबसे ज्यादा आपत्तियां
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल विकास योजना-2047 के ड्राफ्ट पर शहरवासियों ने आपत्तियों की झड़ी लगा दी है। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी होने के 26 दिनों के भीतर अब तक कुल 2928 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें 2111 ऑनलाइन और 817 ऑफलाइन माध्यम से आई हैं।
शहरवासियों ने किया प्रदर्शन
गुरुवार को बड़ी संख्या में नागरिक नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मास्टर प्लान में सुधार करो के पोस्टर लेकर नारे लगाए।
समिति के विवेक त्रिपाठी का कहना है कि अवैध निर्माणों के नियमितीकरण और नागरिक सुविधाओं की आड़ में प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। अरेरा कालोनी के लोगों ने आवासीय क्षेत्रों के व्यावसायीकरण और पर्यावरण से जुड़े प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं।
तीन दिन शेष
25 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी। शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है और अब तक सर्वाधिक आपत्तियां बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया को लेकर सामने आई हैं। - नीरज आनंद लिखार, संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी