
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए तीन लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। सबसे अधिक एक लाख 47 हजार 824 पंजीयन जबलपुर संभाग में हुए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक चलेगी, इसके लिए 1,100 केंद्र बनाए गए हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों और विपणन संस्थाओं पर पंजीयन निश्शुल्क है। एमपी आनलाइन, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रुपये शुल्क देकर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी केंद्रों पर होगा। आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें- MP सरकार का 2027 में युवाओं और 2028 में महिलाओं पर फोकस, रोजगार से लेकर लाड़ली बहना तक की बनेगी प्लानिंग