• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा में शामिल होंगे भोपाल के दो विद्यार्थी और एक शिक्षक, पूछेंगे ये सवाल

PM Modi pariksha pe charcha भोपाल जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के छात्र तीर्थ सोनी व छात्रा वंशिता माहेश्वरी और शिक्षिका योगिता नायक का चयन नई द...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 10:31:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 10:31:45 PM (IST)
Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा में शामिल होंगे भोपाल के दो विद्यार्थी और एक शिक्षक, पूछेंगे ये सवाल
29 जनवरी को पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

HighLights

  1. 29 जनवरी को पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
  2. कार्यक्रम में शामिल होंगे भोपाल के दो विद्यार्थी और एक शिक्षक
  3. राज्य से तीन या पांच बच्चों का चयन होता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश और सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं अगले माह शुरू होने वाली है। ऐसे में हर साल नई दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें देश भर के विद्यार्थियों से सवाल मंगाए जाते हैं और इनमें से बेस्ट सवालों का चयन किया जाता है। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछने मौका मिलता है। इसमें हर राज्य से तीन या पांच बच्चों का चयन होता है, जिन्हें दिल्ली बुलाया जाता है।

प्रदेश से करीब तीन और जिले से दो विद्यार्थी और एक शिक्षिका का चयन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश से करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से तीन विद्यार्थी और शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हो रहे हैं। बता दें कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नई दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी को किया जा रहा है। इसमें देश भर से करीब 800 विद्यार्थी शामिल होंगे।


उत्कृष्ट विद्यालय की दो छात्रा का चयन

भोपाल जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के छात्र तीर्थ सोनी व छात्रा वंशिता माहेश्वरी और शिक्षिका योगिता नायक का चयन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है। ये तीनों बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। तीर्थ सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मेरे आदर्श हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं उनसे मिलकर उनकी सफलता के बारे में पूछूंगा, ताकि मैं भी प्रेरित हो सकूं। मेरे पिता ड्रायवर हैं और मैं न्यूरो सर्जन बनना चाहता हूं। वहीं वंशिता माहेश्वरी ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। वह प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करेंगी कि कैसे सभी प्रतियोगिता में सफल हो सकती हैं।

गणतंत्र दिवस में भी होंगे अतिथि परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने वाले विद्यार्थी और शिक्षक गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रीट्रिट के दौरान भी ये विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

ये होंगे प्रधानमंत्री से पूछे जाने वाले सवाल

वंशिता माहेश्वरी के सवाल

  • 1. अगर कोई विद्यार्थी आइआइटी-जेईई व नीट की तैयारी करता है और उसका उस काम्पीटिशन में नहीं होता है तो क्या दूसरे आप्शन के लिए भी अभी से तैयारी करनी होगी।
  • 2. 21वीं शताब्दी में हर वर्ग के लोगों को बराबर का मौका मिल रहा है तो फिर नौकरियों में विशेष वर्ग को आरक्षण क्यों नहीं।
  • 3. सवाल-जब सभी वर्ग के लोग बराबर हैं तो फिर नौकरियों सहित एडमिशन प्रक्रिया में आरक्षण क्यों लागू है।

तीर्थ सोनी के सवाल

  • 1. विद्यार्थी की खराब आर्थिक स्थिति भी परीक्षा के दौरान तनाव का कारण बनती है। आप गरीबी से निकलकर इतने सफल कैसे बन गए।
  • 2. सवाल-आप जो कुछ भी बोलते हैं, उसे परिस्थितियों के अनुसार इतनी जल्दी बदलकर कैसे बोल लेते हैं। क्या आपकी पहले से तैयारी होती है।

मप्र से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। अभी तक प्रदेश से तीन विद्यार्थियों के चयन होने की सूचना है, जो नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें भोपाल के दो विद्यार्थी हैं। एचएन नेमा, उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय