
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के बाद परिचालन संबंधी बदलावों का असर भोपाल सहित बीना, खुरई, मुंगावली, कोटा, कटनी और रूठियाई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
रेल प्रशासन ने 26 और 27 अक्टूबर को चार मेमू ट्रेनें निरस्त करने के साथ कई ट्रेनों के प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशनों में अस्थायी बदलाव किया है।
बीना-रूठियाई और रूठियाई-बीना मार्ग की चार मेमू ट्रेनें दोनों दिन निरस्त रहेंगी। इनसे नियमित सफर करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बुरहानपुर को जाम से मिलेगी निजात, झिरी-शाहपुर बायपास हुआ शुरू, सड़क दुर्घटनाओं में भी आएगी कमी
वहीं, कटनी, कोटा और बीना के बीच चलने वाली कुछ मेमू ट्रेनें खुरई, महादेवखेड़ी और मुंगावली तक ही चलेंगी। ऐसे में यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।