• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Govt Pensioners News: 8 अक्टूबर को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पेंशनर्स, 2% DR व एरियर्स की मांग को लेकर प्रदर्शन

पेंशनरों ने केंद्रीय तिथि से केंद्रीय पेंशनरों के समान दो प्रतिशत महंगाई राहत देने और मृत्यु होने पर आश्रित को 12,500 रुपये अनुग्रह अनुदान देने की मां...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 09:46:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 09:46:51 PM (IST)
MP Govt Pensioners News: 8 अक्टूबर को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पेंशनर्स, 2% DR व एरियर्स की मांग को लेकर प्रदर्शन

HighLights

  1. भोपाल में प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर धरना
  2. 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क, पंचशील नगर में धरना प्रदर्शन
  3. दो प्रतिशत महंगाई राहत सहित अन्य मांगें, कई पेंशनर संगठन शामिल होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को अंबेड़कर पार्क पंचशील नगर में 11 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।

इसमें सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, संयुक्त विभाग पेंशनर संघ मुख्यालय नीमच, मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स फोरम सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।

दो प्रतिशत महंगाई राहत सहित कई मांगें

पेंशनरों की मांग है कि उन्हें केंद्रीय तिथि से केंद्रीय पेंशनरों के समान दो प्रतिशत महंगाई राहत दी जाए। पेंशनर की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को शासकीय सेवकों की तरह 12,500 रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाए।

इसके अलावा 30 जून और 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को शासन के आदेश के अनुसार एक वेतनवृद्धि का लाभ एरियर्स सहित देने की मांग है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम; सड़क पर उतरे वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थी, थालियां बजाकर मांगी जॉइनिंग

पीले राशन कार्ड की मांग

जिन पेंशनरों के बेरोजगार बच्चों की आय 14 हजार रुपये से कम है, उन्हें पीला राशन कार्ड देने, सीएम केयर फंड में कर्मचारियों के समान एक प्रतिशत अंशदान लेने की मांग भी है।

1 जुलाई 2023 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ देने, आदिम जाति कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधीक्षक-शिक्षकों को नगदीकरण का लाभ देने तथा पेंशनरों के हित में जारी शासन के आदेशों का समय-सीमा में पालन कराने की मांग भी धरने में रखी जाएगी।