MP PWD के 53 असिस्टेंट इंजीनियरों को EE पद पर स्थायी प्रमोशन, मौजूदा पदस्थापना बरकरार
इनमें भोपाल में पदस्थ खुशीलाल अहिरवार, मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल और तनुश्री नेमा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थलों पर ही रखा गया है।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 09:27:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 09:27:30 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- पीडब्ल्यूडी के 53 सहायक यंत्रियों को नियमित पदोन्नति
- सभी को कार्यपालन यंत्री (सिविल) बनाया गया
- 25 नवंबर को जारी हुआ आदेश, वर्तमान पदस्थापना बरकरार
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पदोन्नति पर लगी रोक के कारण लंबे समय से प्रभारी कार्यपालन यंत्री के रूप में काम कर रहे लोक निर्माण विभाग के 53 इंजीनियरों को नियमित पदोन्नति दे दी गई। राज्य शासन ने 25 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।
सभी अधिकारियों को कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इनको किया गया पदोन्नत
इनमें भोपाल में पदस्थ खुशीलाल अहिरवार, मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल और तनुश्री नेमा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थलों पर ही रखा गया है। उनकी पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न संभागों में है।