
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के 64 हजार 644 उपभोक्ताओं के खातों में अब तक 440 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी जमा कराई जा चुकी है। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग शामिल हैं।
योजना के तहत एक किलोवाट का सौर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का संयंत्र लगाने पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अधिकृत विक्रेता से ही सौर संयंत्र लगवाने की अपील की है। सब्सिडी समय पर प्राप्त करने के लिए बैंक खाते, आधार कार्ड और बिजली बिल में नाम एक समान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इंदौर में मौसम का यू-टर्न, 22 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं