• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मौसम का यू-टर्न, 22 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इंदौर में 22 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की स्थितियां दिखाई देंगी। इसके अलावा शहर में कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 09:21:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 09:21:55 PM (IST)
इंदौर में मौसम का यू-टर्न, 22 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
रविवार को दूसरे दिन भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

HighLights

  1. इंदौर सहित मप्र के कई हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार
  2. इंदौर में अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा बारिश से शुरू
  3. चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अक्टूबर का पहला पखवाड़ा भले ही सूखा बीता हो लेकिन बीते दो दिन से इंदौर में बादल छा रहे और वर्षा हो रही है। रविवार को शहर में दिन में बादल छाए और एयरपोर्ट, विजयनगर, पलासिया सहित शहर के कई हिस्सों में दोपहर में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण राजस्थान व उससे लगे मप्र पर बना हुआ है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

इंदौर में 22 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल

इसके प्रभाव से अभी इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में वर्षा हो रही है। इंदौर में 22 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की स्थितियां दिखाई देंगी। इसके अलावा शहर में कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- इंदौर में गहराया जल संकट, अब हर शहरवासी रोज बचाएगा एक लीटर पानी, घरों से लेकर स्कूल तक चलेगी मुहिम

शनिवार को इस सीजन की रही सबसे गर्म रात

रविवार को दिन में गर्मी व उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। बादलों के कारण रात का तापमान भी बढ़ा है। शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।