• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में पीएम विश्वकर्मा योजना की रफ्तार सुस्त, 1.52 लाख में से 97 हजार आवेदन निरस्त, लक्ष्य का केवल 32% ऋण वितरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश में धीमी गति से काम चल रहा है। योजना के अंतर्गत लक्ष्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 07:05:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 07:05:46 PM (IST)
MP में पीएम विश्वकर्मा योजना की रफ्तार सुस्त, 1.52 लाख में से 97 हजार आवेदन निरस्त, लक्ष्य का केवल 32% ऋण वितरण
पीएम विश्वकर्मा योजना की रफ्तार सुस्त। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. पारंपरिक कारीगरों की बढ़ी मुश्किलें
  2. मध्य प्रदेश का देश में है तीसरा स्थान
  3. राज्य में 5,888 प्रकरण अब भी लंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश में धीमी गति से काम चल रहा है। योजना के अंतर्गत लक्ष्य का 32 प्रतिशत ही ऋण वितरण हो पाया है। अनूपपुर और उमरिया जिले तो ऐसे हैं, जहां 15 से 17 प्रतिशत ही ऋण वितरण किया गया है। हालांकि धार, बड़वानी में ऋण वितरण 50 प्रतिशत से अधिक है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की थी।

पारंपरिक कारीगरों के लिए ऋण

यह पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों (जैसे बढ़ई, सुनार, कुम्हार, दर्जी) को कौशल प्रशिक्षण, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन और बहुत कम ब्याज दर पर तीन लाख रुपये तक का बिना गारंटी के ऋण प्रदान करती है। लेकिन बैंकों से ऋण देने में आनाकानी के कारण योजनाएं लक्ष्य में पिछड़ रही हैं। हालांकि शासन स्तर से बैंकों पर इसको लेकर सख्ती भी की जाती है। इसी कड़ी में पिछले दिनों मुख्य सचिव अनुराग जैन ने योजनाओं के आवेदन को न रोकने और शत-प्रतिशत ऋण उपलब्ध कराने को कहा था।


मुख्य सचिव के निर्देश

वित्त विभाग के अधिकारियों और बैंक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बैंकों से समन्वय बनाकर स्वीकृति के लिए लंबित ऋण प्रकरणों के निराकरण कराएं। स्वीकृति के बाद वितरण के लिए दो माह से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र हो। जिन हितग्राही से संपर्क नहीं हो सका, उसके लिए दर्ज आधार पर अस्वीकृत किए गए प्रकरणों के पुनः परीक्षण के लिए बैंक से समन्वय करें।

पीएम विश्वकर्मा योजना

  • राष्ट्रीय औसत- 34 प्रतिशत
  • मप्र का औसत- 32 प्रतिशत
  • मप्र का देश में स्थान- तीसरा

1.52 लाख आवेदन में से बैंकों ने 97,616 आवेदन किए निरस्त

  • कुल आवेदन- 1,52,242
  • लंबित प्रकरण- 5,888
  • निरस्त- 97,616
  • स्वीकृत- 49,738
  • ऋण वितरण- 44,673
  • वितरण के लिए लंबित प्रकरण- 5065
  • मप्र में योजना का प्रदर्शन- 32 प्रतिशत

यह भी पढ़ें- एमपी के लिए IRCTC का धमाकेदार ऑफर, मात्र ₹19,990 में करें पंच धामों की यात्रा, इंदौर से चलेगी 'भारत गौरव' ट्रेन

ऋण के लिए सर्वाधिक आवेदन वाले 10 शीर्ष जिले

जिला कुल आवेदन निरस्त स्वीकृत प्रगति का प्रतिशत
नीमच 4,004 2,162 1,773 44%
मंदसौर 7,108 4,004 2,971 42%
रतलाम 4,739 2,693 1,950 41%
सागर 4,069 2,414 1,468 36%
सीहोर 9,435 6,167 3,076 33%
राजगढ़ 8,677 5,459 2,863 33%
अशोकनगर 6,768 4,307 2,230 33%
रीवा 4,858 3,684 935 19%
सतना 4,797 3,739 914 19%
पन्ना 4,234 3,355 789 19%