• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'एक्स्ट्रा सर्विस' के नाम पर जिस्मफरोशी: भोपाल में मिलेनियम स्पा सेंटर पर पुलिस कमिश्नर की सीक्रेट रेड, तीन पर FIR

एमपीनगर स्थित मिलेनियम स्पा में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर तीन हजार रुपये की डील की। पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचा तो खुला काले धंधे का राज। मामले में...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 11:58:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 11:58:01 PM (IST)
'एक्स्ट्रा सर्विस' के नाम पर जिस्मफरोशी: भोपाल में मिलेनियम स्पा सेंटर पर पुलिस कमिश्नर की सीक्रेट रेड, तीन पर FIR
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. मिलेनियम स्पा में पुलिस की दबिश, संदिग्ध गतिविधि मिली
  2. ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, तीन हजार की एक्स्ट्रा सर्विस डील
  3. तीन आरोपितों पर केस, अमन रजक और रवि वर्मा के नाम शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की गुप्त टीम ने शनिवार को मानसरोवर और शिवाजी नगर स्थित दो स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। कार्रवाई की भनक एमपी नगर थाने को पहले नहीं दी गई।

एसीपी गोविंदपुरा के निर्देश पर पुलिस टीम ने पहले मानसरोवर स्थित मेपल स्पा की जांच की, जहां गतिविधियां सामान्य मिलीं।

ग्राहक बनकर मांगी सर्विस

इसके बाद शिवाजी नगर स्थित मिलेनियम स्पा में ग्राहक बनाकर युवक को भेजा गया। युवक ने स्पा के रिसेप्शन पर मसाज और एक्स्ट्रा सर्विस की बात की। उसे एक हजार रुपये रिसेप्शन पर जमा करने और तीन हजार रुपये एक्स्ट्रा सर्विस के लिए महिला को देने की बात कही गई।


इसके बाद युवक ने मोबाइल से पुलिस टीम को सूचना दी। टीम ने तत्काल स्पा में दबिश दी।

मिला आपत्तिजनक सामान

काउंटर पर रिसेप्शनिस्ट अमन रजक और एक महिला मिली। वहीं, रूम नंबर-4 में पंटर एक महिला के साथ मिला। पुलिस के अनुसार, तलाशी में महिला के पास 500-500 रुपये के छह नोट मिले। इन नोटों के सीरियल नंबर वही थे, जो कार्रवाई से पहले पंटर को दिए गए थे।

कमरे से तीन पैकेट कंडोम, एक इस्तेमाल किया हुआ कंडोम और कंडोम का खुला रैपर भी मिला। काउंटर से 5500 रुपये और कंडोम का पैकेट बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पिपलानी के 'पिंक स्पा सेंटर' पर पुलिस का छापा, 10 युवतियां और 12 युवक गिरफ्तार

जिस्मफरोशी का फिक्स रेट

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि बॉडी-टू-बॉडी मसाज के 1000 रुपये और शारीरिक संबंध के लिए 3000 रुपये लिए जाते थे। उसने कमाई का 50 प्रतिशत अमन रजक, उसके कथित मालिक रवि वर्मा और पूजा मैडम को देने की बात भी बताई।

मामले में अमन रजक, रवि वर्मा सहित तीन आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।