भोपाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पिपलानी के 'पिंक स्पा सेंटर' पर पुलिस का छापा, 10 युवतियां और 12 युवक गिरफ्तार
पुलिस को मौके पर संदिग्ध गतिविधियां और आपत्तिजनक सामग्री मिली। प्रारंभिक पूछताछ में 500 रुपये प्रवेश शुल्क के बाद युवतियों से अलग सौदा किए जाने की जान...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 11:58:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 11:58:21 PM (IST)
पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पिंक स्पा सेंटर। सौ-पुलिसHighLights
- पिपलानी क्षेत्र के पिंक स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश
- 10 युवतियों और 12 युवकों समेत 22 लोग पकड़े गए
- संदिग्ध गतिविधियां और आपत्तिजनक सामग्री मिली
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पिंक स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को पकड़ा है। इनमें 10 युवतियां और 12 युवक शामिल हैं। स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
खास बात यह रही कि स्थानीय थाना पुलिस को कार्रवाई से पहले इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
500 रुपये थी एन्ट्री फीस
पुलिस टीम ने सीधे स्पा सेंटर पहुंचकर दबिश दी। मौके पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सेंटर में प्रवेश के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाता था। इसके बाद युवतियों से अलग से सौदा किए जाने की बात पुलिस के सामने आई है। फिलहाल पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब स्पा सेंटर की अनुमति, संचालन से जुड़े दस्तावेज, कर्मचारियों और वहां संचालित गतिविधियों की जांच कर रही है। शहर में हाल के दिनों में स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ने के साथ संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें भी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची थीं।
जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान भी कुछ स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें मिली थीं। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।