MP में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पहले की तरह सामान्य अवकाश मिलेगा
तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पहले से ही अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 09:44:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 09:48:18 PM (IST)
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को पहले की तरह सामान्य अवकाश दिए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव के चलते अभी तक तक सीमित अवधि के लिए ही अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश थे। डीजीपी ने यह भी कहा है कि तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पहले से ही अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
![naidunia_image]()