• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

लाखों पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा... बच्चों की शिक्षा निधि में 50% तक वृद्धि, 85% अंक लाने पर मिलेंगे 5 हजार

MP News: पुलिस मुख्यालय ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा निधि में बढ़ोतरी कर दी है। यह इसी शैक्षणिक सत्र यानी वर्ष 2025-26 से प्रभा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 07:00:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 07:00:29 PM (IST)
लाखों पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा... बच्चों की शिक्षा निधि में 50% तक वृद्धि, 85% अंक लाने पर मिलेंगे 5 हजार
लाखों पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले।

HighLights

  1. पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा निधि में 50 प्रतिशत तक वृद्धि
  2. 11वीं-12वीं में 85% से अधिक अंक लाने पर अब 4000 की जगह 5000 रुपये मिलेंगे
  3. विद्यार्थी 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाता है तो उसे 60 हजार रुपये दिए जाएंगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा निधि में बढ़ोतरी कर दी है। यह इसी शैक्षणिक सत्र यानी वर्ष 2025-26 से प्रभावी हो गई है। अब 11वीं -12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 4 हजार के स्थान पर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह से 60 से 84 प्रतिशत तक अंक लाने पर ढाई हजार की जगह तीन हजार रुपये मिलेंगे। अन्य तरह की शिक्षा निधि में भी वृद्धि की गई है।

अब 4000 की जगह 5000 रुपये मिलेंगे

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इसमें आईपीएस अधिकारी सहित एक लाख 18 हजार रुपये से कम मूल वेतन वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चे पात्र होंगे। प्रदेश में पुलिस के एक लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हैं। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए भी शिक्षा निधि बढ़ाई गई है। विद्यार्थी 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाता है तो उसे 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह राशि 40 हजार रुपये थी। 55 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पहले 24 हजार रुपये दिए जाते थे और अब 36 हजार रुपये दिए जाएंगे।


मेडिकल पाठ्यक्रमों में शिक्षा निधि बढ़ाई

इतना ही नहीं मेडिकल पाठ्यक्रमों में शिक्षा निधि बढ़ाई गई है। एमबीबीएस व बीडीएस में 60 प्रतिशत अंक लाने पर 50 हजार रुपये की जगह 75 हजार रुपये, 50 से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने पर 30 हजार की जगह 45 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ये अमझेरा का वीरू है... शराब के नशे में थाना परिसर की टंकी पर चढ़ा, एक घंटे तक चला कूदने का ड्रामा

60 प्रतिशत अंक लाने पर मिलेंगे 15 हजार

किसी भी विषय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए समान राशि रखी गई है। इसमें पहले 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये मिलते थे अब 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। यानी 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अंक 55 से 60 प्रतिशत के बीच होने की स्थिति में पहले के छह हजार के बदले अब नौ हजार मिलेंगे।