• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सिर्फ कॉल आने पर खाली हो रहा बैंक खाता : न लिंक खोला, न OTP बताया; भोपाल में क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.54 लाख रुपये

संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के बावजूद क्रेडिट कार्ड से रकम कट गई। दूसरे मामले में बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठग ने मोबाइल पर प्रक्रिया कराई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 05:03:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 05:03:44 PM (IST)
सिर्फ कॉल आने पर खाली हो रहा बैंक खाता : न लिंक खोला, न OTP बताया; भोपाल में क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.54 लाख रुपये
फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. लिंक नहीं खोला, फिर भी 1.54 लाख निकले
  2. मीटर अपडेट के नाम पर 99 हजार की ठगी
  3. बैंकिंग और बिजली सेवा से जुड़े बहानों का इस्तेमाल किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पिपलानी क्षेत्र में ठगों ने बैंक प्रतिनिधि बनकर ट्रैवल एजेंसी संचालक को निशाना बनाया। खास बात यह रही कि पीड़ित ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक तक नहीं किया, इसके बावजूद उनके क्रेडिट कार्ड से 1.54 लाख रुपये निकल गए।

वहीं अवधपुरी क्षेत्र में बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर 47 वर्षीय व्यक्ति से 99 हजार रुपये की ठगी की गई।

बैंक प्रतिनिधि बनकर किया फोन

पिपलानी पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय तजिन्दर सिंह सैनी ट्रैवल एजेंसी संचालित करते हैं। उनके पास एक महिला ने फोन किया और खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड के मुफ्त रिवार्ड प्वाइंट मिलने की जानकारी दी। महिला ने रिवार्ड प्वाइंट लेने की प्रक्रिया मोबाइल एप के जरिए समझाने की बात कही।


बातचीत के दौरान महिला ने तजिन्दर के वाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक संदिग्ध लगने पर उन्होंने उस पर क्लिक नहीं किया। उन्हें आशंका थी कि यह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है।

इसके बावजूद फोन कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 1.54 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'केस वापस लो, पैसे लौटा देंगे': भोपाल में बिना OTP-लिंक खाली किया खाता, शिकायत की तो ठगों ने धमकाया

मीटर अपडेट के नाम पर 99 हजार की ठगी

दूसरा मामला अवधपुरी क्षेत्र का है। यहां 47 वर्षीय जितेन्द्र सिंह भदौरिया को बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। 24 जून को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि मीटर अपडेट नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही।

बातचीत के दौरान जितेन्द्र का मोबाइल अचानक हैंग हो गया। करीब 10 से 15 मिनट बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला।

ठगों ने इसके बाद अतिरिक्त रकम निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन जितेन्द्र ने तत्काल अपना कार्ड ब्लाक करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।