भोपाल में सिर-धड़ अलग मिलने के मामले में बड़ा मोड़: एम्स की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार नहीं, जानवरों के काटने की पुष्टि
पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को कमजोर मानते हुए बीमारी, डूबने या अन्य कारणों से मौत की संभावना पर जांच केंद्रित की है।
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 05:57:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 05:57:25 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक के गले पर जानवरों के दांतों के निशान मिले
- रिपोर्ट के बाद हत्या की कहानी में आया नया माेड़, पुलिस जांच में जुटी
- हथियार से चोट के निशान नहीं मिले, मृतक की पहचान नहीं हो सकी
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। भेल के गेट नंबर-8 के पास त्रिवेणी गल्र्स हास्टल के सामने मिले शव के गले को जानवरों ने काटकर खाया था। उसके शरीर पर दांतों के निशान मिले है। इसके अलावा शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं मिले है। एम्स द्वारा दी गई शार्ट पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
पुलिस ने बिसरा प्रिजर्ब किया है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। गोविंदपुरा पुलिस फिंगर प्रिंट से भी मृतक की पहचान की जुटी है।
शिनाख्ती के लिए फिंगर का मिलान आधार कार्ड से कर रही है। उसकी कमर में काला धागा बंधा था। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने करीब 40-50 गुमशुदगी के मामले खंगाले है।
शार्ट पीएम में हत्या की पुष्टि नहीं
इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक 8-10 दिन पहले यहीं घूमता था। उसके गले पर ट्यूमर था, जोकि शायद कैंसर का था। घटनास्थल के पास एक से डेढ़ फीट पानी भी भरा है।
पुलिस को आशंका है कि कहीं उसकी डूबने से मौत न हुई हो। शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हत्या की घटना से लगभग इनकार कर रही है।
उनका मानना है कि बीमारी या अन्य कारण ने व्यक्ति की मौत हुई। बाद में जानवर उसके शरीर के नाजुक अंगों को खा गए होंगे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
यह है मामला
सोमवार सुबह 8 बजे पुलिस को भेल के गेट नंबर-8 के पास त्रिवेणी गल्र्स हास्टल के सामने झाडिय़ों में एक युवक की लाश मिली थी। इसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे। शव पर कीड़े लगे थे। शव 8-10 दिन पुराना था।
मृतक के शरीर पर मिले चोटों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। यह एक तरह से स्कलेटन था, चेहरे का मांस पूरी तरह से गायब हो चुका था।
मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।