• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; शंकर नगर से साकेत तक इन इलाकों में असर

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में मंगलवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

By naman MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:26:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:32:05 AM (IST)
भोपाल में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; शंकर नगर से साकेत तक इन इलाकों में असर
भोपाल में आज कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती (AI Generated Image)

HighLights

  1. मरम्मत कार्य के कारण पावर शटडाउन
  2. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक असर
  3. बिजली कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को चार से छह घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती

बिजली कंपनी के मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शंकराचार्य नगर, धोबीघाट, पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, कब्रिस्तान, 80 फीट रोड, रेस्ट हाउस, एमपीईबी कार्यालय, गरम गड्ढा रोड, नगर निगम कार्यालय, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, दुर्गा नगर, शंकर नगर, पलासी, साकेत नगर सेक्टर-2ए, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, दुर्गा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यहां रहेगी लाइट बंद

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंगंगा झुग्गी बस्ती, नए एमपी-एमएलए के पीछे का क्षेत्र, गोमतीका परिसर, रोटरी क्लब, हसनात नगर, प्रताप नगर, टीटीटीआई रोड स्थित आहाता रुस्तम खां की झुग्गी बस्ती, चैतन्य शिक्षा समिति, गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती व आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।


दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों पर असर

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पालकमती पार्क, एलएफ क्वार्टर, एमएफ क्वार्टर, कोटरा एलआईजी-एचआईजी, बिजासन नगर व सरकारी क्वार्टर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।

यह भी पढ़ें- MP में अग्निशमन के नए नियम लागू, सभी भवनों की सालाना फायर ऑडिट अनिवार्य, लगेगा फायर टैक्स