नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को 2 से 6 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों पर असर
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: परस्पर कॉलोनी, स्टर्लिंग ग्रीन व्यू-1, अमलतास फेज-1, हेरंब होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कालोनी और आसपास।
दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक: तुलसी टॉवर, पारुलकर अस्पताल, नगरीय प्रशासन कार्यालय व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: बीएसएस कॉलेज, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: भानपुर पुल, स्ट्रीट लाइट, शिव नगर फेज-1,2,3 व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेज-1,2, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, नबी बाग थाना क्षेत्र व आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: रुद्राक्ष कॉलोनी, शिवा स्प्रिंग, शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी व आसपास।
11 बजे से यहां होगी कटौती
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: आशाराम चौराहा, गांधीनगर बाजार, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, डेंटल कॉलेज, पर्णकुटी, आरामिल, धाकड़ चौराहा व आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: ब्लेयर कॉलोनी फेज-1,2, लेक पर्ल स्प्रिंग व आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: पर्णकुटी परिसर, पीपलनेर, हाईटेक सिटी व आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, सिटी वाक, संतजी की कुटिया, बैरागढ़ थाना क्षेत्र व आसपास।