Bhopal Power Cut: आज साकेत नगर और बसंतकुंज समेत 25 इलाकों में 4 से 6 घंटे बिजली बंद
शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शंकराचार्य नगर, इंद्रलोक, बसंतकुंज, जनकपुरी, इंद्रविहार, पंचवटी और भेल नगर सहित कई क्षेत्रों में छह घंटे बिजली बंद रहेगी।
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 07:52:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 07:52:14 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भोपाल के 25 इलाकों में बिजली कटौती
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक असर
- अलग-अलग समय पर जाएगी बिजली
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा शुक्रवार को शहर के करीब 25 इलाकों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में दो से छह घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कटौती का असर साकेत नगर, इंद्रविहार, बसंतकुंज, रापड़िया, जनकपुरी और शंकराचार्य नगर सहित कई प्रमुख रहवासी क्षेत्रों में पड़ेगा। कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इन क्षेत्रों में इस समय बंद रहेगी बिजली
- दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी और बैकुंठ अपार्टमेंट में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- शंकराचार्य नगर, इंद्रलोक, ऋषिकल्प, प्रकाश नगर, भेल नगर, बसंतकुंज, भारत आजाद नगर, छत्तीसगढ़ कॉलोनी, वर्धमान नगर, राज सम्राट फेस-3, जनकपुरी, नारायण गुरु हाउसिंग सोसायटी, श्रवणकांत होम्स और सागर लेक व्यू में सुबह 10 से शाम चार बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी समय इंद्रविहार बी-सी सेक्टर और पंचवटी में भी बिजली बंद रहेगी।
-रापड़िया और बगरोदा में सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक, जबकि साकेत नगर और रवींद्रनाथ टैगोर कॉम्प्लेक्स में दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली कटौती होगी।